विज्ञापन

एयर इंडिया ने इकोनॉमी क्लास में लॉन्च किया नया ‘बेसिक फेयर’, अब और कम कीमत में उड़ान भर पाएंगे यात्री

'Basic Fare’ खास तौर पर उन यात्रियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो कम कीमत में यात्रा करना चाहते हैं और अतिरिक्त सुविधाओं की जरूरत महसूस नहीं करते हैं.

एयर इंडिया ने इकोनॉमी क्लास में लॉन्च किया नया ‘बेसिक फेयर’, अब और कम कीमत में उड़ान भर पाएंगे यात्री
  • एयर इंडिया ने घरेलू रूट्स पर पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इकोनॉमी क्लास में नया ‘Basic Fare’ शुरू किया है.
  • Basic Fare में यात्रियों को 15 किलोग्राम चेक-इन और 7 किलोग्राम केबिन बैगेज की सुविधा मुफ्त मिलेगी.
  • इस किराए में मुफ्त चाय कॉफी मिलेगी, लेकिन भोजन शामिल नहीं होगा, भोजन के लिए अतिरिक्त शुल्क देना होगा.

एयर इंडिया ने यात्रियों को सस्ती हवाई यात्रा का विकल्प देने के लिए इकोनॉमी क्लास में नया ‘Basic Fare'' शुरू किया है.  यह किराया फिलहाल चुनिंदा घरेलू रूट्स पर पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया गया है. इसके तहत अब इकोनॉमी टिकट की तीन श्रेणियों में एक चौथी श्रेणी भी जुड़ गई है. Value, Classic और Flex के बाद अब ‘Basic Fare' भी एक नई श्रेणी होगी.  

‘Basic Fare' खास तौर पर उन यात्रियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो कम कीमत में यात्रा करना चाहते हैं और अतिरिक्त सुविधाओं की जरूरत महसूस नहीं करते हैं. इस किराए में यात्रियों को 15 किलोग्राम चेक-इन बैगेज और 7 किलोग्राम केबिन बैगेज की अनुमति मिलेगी. साथ ही चाय और कॉफी जैसी बुनियादी सुविधा मुफ्त मिलेगी, लेकिन भोजन इसमें शामिल नहीं होगा. 

ये भी पढ़ें: अहमदाबाद विमान हादसे की जांच रिपोर्ट पर सवाल! पायलट संगठन ने उठाई बड़ी मांग

खाने के लिए देना होगा अतिरिक्‍त शुल्‍क 

इसके तहत जो यात्री भोजन लेना चाहते हैं, वे उड़ान से 24 घंटे पहले अतिरिक्त शुल्क देकर खाना बुक कर सकते हैं. मेन्यू में शाकाहारी, मांसाहारी, जैन और डायबिटिक जैसे कई विकल्प मिलेंगे. अगर किसी वजह से फ्लाइट का समय बदलता है या यात्री को दूसरी उड़ान में शिफ्ट किया जाता है, तो बुक किया गया भोजन नई फ्लाइट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा. ऐसा संभव न होने पर पूरा पैसा वापस किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें: Ground Report: नम आंखें, आखिरी पलों का दर्द... अपनों को याद कर अहमदाबाद विमान हादसे वाली जगह पहुंचे परिजन

एयर इंडिया ने इसलिए उठाया ये कदम

एयर इंडिया ने स्पष्ट किया है कि Value, Classic और Flex किरायों में पहले की तरह मुफ्त भोजन और अन्य सुविधाएं जारी रहेंगी. कंपनी का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य यात्रियों को ज्यादा विकल्प देना और केवल उन्हीं सेवाओं के लिए भुगतान कराने का है, जिनकी उन्हें वास्तव में जरूरत है. 

Basic Fare की यहां से करें बुकिंग 

फिलहाल ‘Basic Fare' की बुकिंग एयर इंडिया की वेबसाइट, मोबाइल ऐप, कॉल सेंटर और एयरपोर्ट टिकटिंग ऑफिस के जरिए ही की जा सकती है. ट्रायल के दौरान यात्रियों की प्रतिक्रिया के आधार पर इसे आगे विस्तार दिया जाएगा. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Air India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com