मुंबई:
नागपुर से मुंबई आ रहे एयर इंडिया के विमान का मंगलवार रात करीब 10.45 पर टायर फट गया। विमान में उस वक्त 161 यात्री और 7 क्रू के सदस्य थे। सभी लोगों को सुरक्षित विमान से निकाल लिया गया। कुछ लोगों को मामूली चोटें भी आई थीं, लेकिन कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।
कई घंटों तक मुम्बई एयरपोर्ट का मुख्य रनवे बंद रहा। बुधवार सुबह रनवे दुबारा शुरू हुआ। इसका असर विमानों की नियमावली पर भी पड़ सकता है। यात्रियों का कहना है कि उन्हें बेहद सावधानी से विमान से बाहर निकाला गया। वक्त पर अगर लोगों को विमान से बाहर न निकाला जाता तो हादसा बड़ा भी हो सकता था।
ठीक इसी तरह का हादसा 4 मार्च को मुम्बई में हुआ था। दिल्ली से मुम्बई आ रहे जेट एयरवेज के विमान का फ्यूल लीकेज के चलते टायर फट गया था। विमान करीब 12 घंटे तक मुख्य रनवे पर रहा, बाद में उसे टो करवाकर रनवे से हटाया गया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं