विज्ञापन

एयर इंडिया और भूटान की एयरलाइन बनीं पार्टनर, एक ही टिकट पर मालदीव, नेपाल, श्रीलंका, बांग्‍लादेश तक फायदा 

एयर इंडिया ने भूटान की ड्रुकएयर के साथ इंटरलाइन साझेदारी की है. अब यात्री एक ही टिकट पर दोनों एयरलाइंस के नेटवर्क का फायदा उठाकर भूटान और सार्क देशों की सुगम यात्रा कर सकेंगे

एयर इंडिया और भूटान की एयरलाइन बनीं पार्टनर, एक ही टिकट पर मालदीव, नेपाल, श्रीलंका, बांग्‍लादेश तक फायदा 
Air India- Drukair Partnership: दोनों एयरलाइन में पार्टनरशिप से आपको क्‍या फायदे होंगे, जानिए
(NDTV File Photo)

Air India Drukair Partnership: अगर आप आने वाले दिनों में भूटान, नेपाल, श्रीलंका या मालदीव्‍स जाने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए काम की हो सकती है. टाटा ग्रुप के मालिकाना हक वाली एयर इंडिया (Air India) ने भूटान की राष्ट्रीय विमानन कंपनी ड्रुकएयर-रॉयल भूटान एयरलाइंस (Drukair) के साथ एक खास 'इंटरलाइन' पार्टनरशिप की है. इस डील के बाद अब भारत और भूटान समेत अन्‍य सार्क देशों के बीच हवाई सफर पहले से कहीं ज्यादा आसान और सुविधाजनक हो गया है. यात्री अब एक ही टिकट पर दोनों एयरलाइन में यात्रा का लाभ उठा सकेंगे. 

आपको इससे क्या फायदा मिलेगा?

सिंगल टिकट पर पूरी यात्रा आसान होगी. इस साझेदारी का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यात्री एक ही टिकट बुक करके एयर इंडिया और ड्रुकएयर दोनों की उड़ानों का लाभ उठा सकेंगे. बार-बार अलग-अलग टिकट बुक करने का झंझट खत्म हो जाएगा और सामान (Baggage) ट्रांसफर से लेकर बोर्डिंग तक की प्रक्रिया बेहद सुगम हो जाएगी.

भूटान जाना और ज्‍यादा आसान और सुगम हो गया है. ड्रुकएयर के यात्रियों को अब दिल्ली, गुवाहाटी और कोलकाता के रास्ते एयर इंडिया के विशाल घरेलू और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क तक सीधी पहुंच मिल जाएगी.

सार्क देशों के सभी कोनों तक कनेक्टिविटी मिलेगी. इस नई डील के साथ एयर इंडिया अब अपने और साझेदार नेटवर्क के जरिए सार्क क्षेत्र (SAARC) के लगभग सभी देशों, जैसे नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश, मालदीव और भूटान के लिए निर्बाध संपर्क उपलब्ध कराने वाली एयरलाइन बन गई है.

दोनों कंपनियों के अधिकारियों ने क्‍या कहा?

एयर इंडिया के चीफ कमर्शियल अधिकारी निपुण अग्रवाल ने कहा कि कंपनी भूटान को अपना विस्तारित घरेलू बाजार मानती है और यात्रियों को वहां तक आसान पहुंच उपलब्ध कराने में उन्हें बेहद खुशी है. वहीं, ड्रुकएयर के CEO तांडी वांगचुक ने इसे वैश्विक संपर्क मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया है.

ये भी पढ़ें: यूपी में प्राइवेट नौकरी वालों की मौज- जॉइनिंग लेटर, हेल्‍थ चेकअप, कैंटीन, रेस्‍ट रूम, नाइट शिफ्ट के नियम तय

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Air India Passenger, India Airlines Regulator, Drukair, India Bhutan Relationship, Aviation News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com