नेपाल के बागमती प्रदेश के रासुवा जिल्ला के तिमुरे और स्याब्रुबेसी इलाकों में अचानक आई बाढ़ ने बाज़ारों और हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स को काफी नुकसान पहुंचाया है. तेज बहाव से आए पानी में कई लोग बह गए. दलदली पानी ने लोगों का रेस्क्यू करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अधिकारियों को त्रिशूली नदी के किनारे बसे इलाकों को चेतावनी देने के लिए कहा गया है. रसुवा, नुवाकोट, धाडिंग, गोरखा और चितवन, भारत के बगहा, पुर्वी चम्पारण, पश्चिम चंपारण जिलों से बहने वाली नदियों के पास रहने वाले लोगों को अलर्ट करते हुए नदियों से दूर सुरक्षित जगहों पर रहने की सलाह दी गई है.