विज्ञापन

'AI-171 हादसे की जांच राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत की जा रही है...,' अहमदाबाद हादसे पर बोले राम मोहन नायडू

'AI-171 हादसे की जांच राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत की जा रही है...,' अहमदाबाद हादसे पर बोले राम मोहन नायडू

'AI-171 हादसे की जांच राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत की जा रही है...,' अहमदाबाद हादसे पर बोले राम मोहन नायडू
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू
  • राम मोहन नायडू ने एयर इंडिया फ्लाइट AI-171 दुर्घटना की जांच पेशेवर तरीके से जारी होने की पुष्टि की.
  • दुर्घटना के कारणों का निष्पक्ष और बारीकी से पता लगाने के लिए प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है.
  • विमानन सुरक्षा को बेहतर बनाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए विशेष जोर दिया जा रहा है.

अहमदाबाद एयर इंडिया हादसे की पहली बरसी पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि स्थापित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रक्रियाओं के अनुसार पूरी लगन और पेशेवर तरीके से जांच जारी है. हम दुर्घटना के कारणों का बारीकी और निष्पक्षता से पता लगाने और विमानन सुरक्षा को और बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 दुर्घटना की जांच अभी जारी है. उन्होंने बताया कि जांच एजेंसियां हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई हैं. भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने और विमानन सुरक्षा को और मजबूत करने पर भी जोर दिया जा रहा है.

इससे पहले  अहमदाबाद में पिछले वर्ष 12 जून को हुई एयर इंडिया विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले चालक दल के 12 सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके परिजन, मित्र और विमानन क्षेत्र से जुड़े लोग शुक्रवार को यहां एकत्र हुए. श्रद्धांजलि सभा में एकत्र लोगों में अमोल तटकरे भी शामिल थे. अमोल की पत्नी अपर्णा महादिक एयर इंडिया की वरिष्ठ केबिन क्रू सदस्य थीं और एआई-171 विमान दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई थी.

एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो का आया बयान

एयर इंडिया फ्लाइट AI-171 हादसे की जांच रिपोर्ट को लेकर एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने स्पष्ट किया है कि पूरी प्रक्रिया भारत के विमान दुर्घटना एवं घटना जांच नियम, 2017 और अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) के निर्धारित मानकों के अनुरूप की जा रही है. ब्यूरो के अनुसार, 12 जुलाई 2025 को इस हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट जारी की जा चुकी है और पिछले एक वर्ष के दौरान जांच टीम ने इस दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं- तकनीकी, परिचालन, संगठनात्मक और मानवीय की गहराई से पड़ताल की है.

AAIB ने बताया कि जांच के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों, तकनीकी सलाहकारों और संबंधित संगठनों के प्रतिनिधियों का सहयोग लिया गया है. विमान के सिस्टम, फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (ब्लैक बॉक्स) से प्राप्त जानकारी, इंजन के पुर्जों, रखरखाव रिकॉर्ड्स और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की विस्तृत जांच की गई है. अब तक सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों का व्यापक विश्लेषण किया जा रहा है, जबकि आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त तकनीकी परीक्षण और विशेषज्ञ समीक्षा भी जारी रखी जाएगी

एयर इंडिया का बोइंग 787-8 विमान लंदन के लिए उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस हादसे में विमान में सवार 241 लोगों तथा जमीन पर मौजूद 19 लोगों की मौत हो गई थी.

ये भी पढ़ें : 'पायलटों को बलि का बकरा न बनाया जाए', AI-171 क्रैश की पहली बरसी पर पायलट संगठन ने की गहन जांच की मांग

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ahmedabad Plane Accident, Ram Mohan Naidu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com