उत्तर प्रदेश के आगरा में जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन का नाम बदल कर मनकामेश्वर स्टेशन कर दिया गया है. प्रदेश सरकार द्वारा कुछ वक्त पहले जामा मस्जिद स्टेशन का नाम बदलन का आदेश दिया गया था. इसके बाद यूपीएमआरसी के अधिकारियों ने जामा मस्जिद स्टेशन पर नए नाम की होर्डिंग भी लगा दी है. यहां आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फरवरी के अंत में ही मेट्रो का उद्घाटन कर सकते हैं.
जुलाई 2023 में आगरा मेट्रो हाई स्पीड का उद्घाटन करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण में जामा मस्जिद की जगह मनकामेश्व नाथ मंदिर का जिक्र किया था. उसके बाद से ही कयास लगाया जा रहा था कि जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन का नाम मनकामेश्वर मेट्रो स्टेशन हो सकता है. रात में ही इस स्टेशन पर मनकामेश्वर लिखा गया है. अब इस स्टेशन को जामा मस्जिद नहीं बल्कि मनकामेश्वर मंदिर के नाम से जाना जाएगा.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
बता दें कि पीएम मोदी ने 2020 में आगरा में मेट्रो परिजोयना की घोषणा की थी. पीएम ने घोषणा करते हुए कहा था, पीएम ने कहा कि आगरा का पुरातन इतिहास रहा है, लेकिन अब इसमें आधुनिकता का मिश्रण हो रहा है. पीएम ने कहा था कि आगरा यूपी में मेट्रो परियोजना वाला सातवां जिला बन गया है.
यह भी पढ़ें : अयोध्या राम मंदिर के उद्घाटन से पहले हनुमान गढ़ी के लड्डुओं को मिला "GI TAG", जानें क्यों हैं ये इतने खास
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं