विज्ञापन

अग्निवीर को 2 साल का सेवा विस्तार, दिवाली से पहले मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला

भारतीय सेना में शामिल अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार ने एक बड़ी खुशखबरी दी है. मोदी कैबिनेट ने अग्निवीरों का सेवा विस्तार दो साल के लिए बढ़ा दिया है. दिवाली से ठीक पहले केंद्रीय कैबिनेट से इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

अग्निवीर को दो साल का सेवा विस्तार दिया गया है.
NDTV
नई दिल्ली:

अग्निवीर को लेकर मोदी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. 4 साल की नौकरी वाले अग्निवीर को 2 साल का सेवा विस्तार दिया गया है. मोदी कैबिनेट ने इस अग्निवीर को दो साल का सेवा विस्तार देने वाले प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इससे लाखों अग्निवीर जवानों को फायदा होगा. कार्यकाल विस्तार पाने वाले अग्निवीरों को बढ़ा हुआ वेतन-भत्ता भी मिलेगा. इस फैसले की जानकारी देते हुए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने कहा, "आज का दिन भारतीय रक्षा बलों और हमारे 'अग्निवीरों' के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. कैबिनेट ने सभी अग्निवीरों के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का रास्ता खोल दिया है.

2022 को शुरू की गई अग्निपथ स्कीम

उन्होंने बताया कि  जैसा कि आप जानते हैं, 'अग्निपथ' योजना 14 जून 2022 को शुरू की गई थी. उस समय यह बताया गया था कि अग्निवीरों के प्रदर्शन का लगातार मूल्यांकन किया जाएगा और समय-समय पर इस योजना की समीक्षा की जाएगी. अग्निवीरों का पहला बैच अब अपना चार साल का कार्यकाल पूरा करने के करीब है. इन चार वर्षों में किए गए प्रदर्शन मूल्यांकन के आधार पर, हमें उनके काम को लेकर बहुत सकारात्मक फीडबैक मिला है. जैसा कि आप जानते हैं, योग्यता के आधार पर 25% अग्निवीरों को नियमित सेना में शामिल किया जाना है. पहले, 75% अग्निवीरों के लिए यह प्रावधान था कि वे अनुशासित और प्रेरित युवाओं के रूप में वापस समाज में लौटेंगे.


हालाँकि, इस अपडेट की गई योजना के तहत, बाकी 75% अग्निवीरों को अब दो साल का अतिरिक्त कार्यकाल दिया जाएगा. यह दो साल की अवधि पूरी होने पर जो भी इच्छुक होंगे, उन्हें एक तय चयन प्रक्रिया के आधार पर सशस्त्र बलों में शामिल कर लिया जाएगा. ये इस योजना के चार मुख्य पहलू हैं."
 

4 साल की नौकरी को लेकर मचा था भारी बवाल

मालूम हो कि अग्निपथ स्कीम शुरू पर 4 साल की नौकरी को लेकर भारी बवाल मचा था. बिहार, यूपी सहित कई राज्यों में युवाओं ने भारी विरोध-प्रदर्शन किया था. लेकिन धीरे-धीरे चीजें सामान्य हुई. अग्निपथ योजना शुरू होने के बाद युवाओं को सेना में शामिल होने का नया रास्ता तो मिला. लेकिन चार साल बाद ज्यादातर जवानों के बाहर होने से अनुभव की कमी और भविष्य की अनिश्चितता जैसे मुद्दे उठे. 

अब दो साल का विस्तार मिलने से बड़ा फायदा होगा. इससे सेना को प्रशिक्षित बल का फायदा मिलेगा और जवानों को अतिरिक्त अनुभव तथा स्थिरता का मौका मिलेगा. सेवा निधि के अलावा विस्तार अवधि में वेतन और अन्य सुविधाएं भी जारी रहेंगी. यह कदम युवाओं के बीच योजना की स्वीकार्यता बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें - अग्निवीर भर्ती रैली में होने जा रहे हैं शामिल? डॉक्यूमेंट्स से लेकर टैटू पॉलिसी तक...समझ लीजिए पूरी गाइडलाइन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Agniveer, Agniveer Recruitment, Agniveer 4 Year Rule, Modi Cabinet, Modi Cabinet Big Decisions
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com