Agniveer Rally 2026: भारतीय सेना अग्निपथ योजना के तहत 21 से 28 सितंबर 2026 तक कोलकाता के संतोषपुर स्थित किशोर भारती क्रीड़ांगन में अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित करने जा रही है. यह रैली उन उम्मीदवारों के लिए भर्ती प्रक्रिया का अहम चरण है, जिन्होंने पहले चरण यानी CEE (Common entrance exam) को पास कर लिया है. ऐसे में आइए जानते हैं अग्निवीर भर्ती के फेज-2 से जुड़ी गाइलाइन्स, जिसमें रैली में शामिल होने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स से लेकर क्या करें क्या न करें जैसी जरूरी बातें विस्तार से बताई गईं हैं.
रैली में कौन-कौन से दस्तावेज ले जाना जरूरी है?
- 10वीं की मूल मार्कशीट
- बोर्ड प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC)
- EWS प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- मूल निवास (डोमिसाइल) प्रमाण पत्र
- सरपंच द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र
- स्पोर्ट्स कोटा प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- रैली का एडमिट कार्ड
अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होने से पहले क्या करें और क्या न करें, इसे ध्यान से जानें। सही दस्तावेज़, अनुशासन और जागरूकता के साथ अपने लक्ष्य की ओर आत्मविश्वास से बढ़ें।#JoinIndianArmy #IndianArmy pic.twitter.com/nDtd2GxJhV
— Directorate General of Recruiting - Indian Army (@DIRECTORATERTG) July 21, 2026
रैली से पहले क्या करें?
सभी जरूरी दस्तावेजों को अच्छे से देख लें और अगर किसी डॉक्यूमेंट्स में कोई गलती है तो उसे रैली से पहले ही ठीक करा लें. किसी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या को नजरअंदाज न करें और जरूरत पड़ने पर मेडिकल सलाह लीजिए.
Agniveer Recruitment Rally!
— Directorate General of Recruiting - Indian Army (@DIRECTORATERTG) September 11, 2026
Build your fitness through regular exercise & proper nutrition. Avoid supplements of doubtful origin.#JoinIndianArmy #IndianArmy #Agniveer #AgniveerRecruitment #RecruitmentRally pic.twitter.com/X0fXZ1HxlU
रैली के दौरान क्या ध्यान रखें?
भारतीय सेना की गाइडलाइन के अनुसार उम्मीदवार निर्धारित समय पर रिपोर्ट करें और अनुशासन बनाए रखें. मोबाइल फोन या अन्य निजी सामान रैली स्थल पर लेकर न जाएं. किसी भी प्रकार के दलाल, एजेंट या बिचौलिए के झांसे में आने से बचें, क्योंकि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है.
साथ ही केवल ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें.
रैली के बाद क्या करें?
भर्ती से जुड़ी अगली जानकारी और रिजल्ट केवल ऑफिशियल वेबसाइट पर ही चेक करें. किसी अफवाह या अनधिकृत सूचना पर भरोसा करने से बचें.
Got a tattoo? Know the policy before you head to the Recruitment Rally.
— Directorate General of Recruiting - Indian Army (@DIRECTORATERTG) September 6, 2026
Stay informed. Check the prescribed guidelines before you report.#JoinIndianArmy #RecruitmentRally #IndianArmy #Agniveer pic.twitter.com/WLFLBeJjng
अग्निवीर भर्ती की टैटू पॉलिसी क्या है?
ट्राइबल (जनजातीय) समुदाय के कैंडिडेट्स के लिए परंपरा और रीति-रिवाजों के अनुसार परमानेंट टैटू रखने की इजाजत है
इसके लिए ये डॉक्यूमेंट्स जमा करने होंगे-- Self-Certification Certificate (Appendix F-I)
- Tribal Tattoo Permission Certificate (Appendix F-II), जिस पर DC/DM/SDM के सिगनेचर हों
रिलीजियस टैटू कहां मान्य हैं?
- बाजू के अंदरूनी हिस्से पर
- कोहनी से कलाई तक
- हाथ के पीछे वाले हिस्से पर
- ऊपरी बाजू
- छाती
- गर्दन
- पैर
- कमर/पसलियों का हिस्सा (Side/Ribs)
- शरीर के अन्य किसी भी हिस्से पर स्थायी टैटू
यह भी पढ़ें- 21 सितंबर से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती रैली, महिला मिलिट्री पुलिस उम्मीदवार भी होंगी शामिल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं