अग्निपथ योजना (Agneepath Scheme) के विरोध की आग अब उत्तर भारत से दक्षिण भारत तक पहुंच गई है. तेलंगाना (Telangana) में अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन के दौरान एक युवक की मौत हो गई है. प्रदर्शनकारियों शिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर तीन ट्रेनों को आग के हवाले कर दिया, जिनको तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग की. इस दौरान एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई. वहीं 15 लोग घायल हुये हैं.
Hyderabad | Agnipath protestors set fire to 4-5 train engines & 2-3 coaches. We'll analyse the extent of the damage. Info of one person being injured. Train services temporarily halted for safety of passengers: AK Gupta, Divisional Railway Manager at Secunderabad railway station pic.twitter.com/IIhk1Ht50n
— ANI (@ANI) June 17, 2022
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के मंडल रेल प्रबंधक एके गुप्ता ने कहा कि अग्निपथ प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन के 4-5 इंजन और 2-3 डिब्बों में आग लगा दी है. हम नुकसान की सीमा का विश्लेषण करेंगे. एक व्यक्ति के घायल होने की जानकारी है. यात्रियों की सुरक्षा के लिए ट्रेन सेवाएं अस्थायी रूप से रोक दी गईं हैं.
ये भी पढ़ें:भारी हंगामे के बीच 'अग्निपथ' योजना में बदलाव के लिए केंद्रीय मंत्रियों ने PM मोदी को कहा 'Thank You'
केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में आज देश भर में युवा सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं. सरकार ने 'अग्निपथ' सैन्य भर्ती योजना के लिए आयु सीमा 21 से बढ़ाकर 23 वर्ष कर दी है. इसके बाद भी विरोध प्रदर्शन कम नहीं हो रहा है. शुक्रवार को अग्निपथ की आग बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना समेत सात राज्यों तक पहुंच गई है. युवाओं का सबसे ज्यादा उग्र प्रदर्शन बिहार और उत्तर प्रदेश में देखने को मिल रहा है. बिहार के बेतिया में प्रदर्शनकारियों ने राज्य की उप मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता रेणु देवी और राज्य बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल के घर पर हमला बोल दिया है. प्रदर्शनकारी अग्निपथ योजना में बदलाव किए जाने के बाद भी बहाली की पुरानी पद्धति को लागू करने की मांग कर रहे हैं.
आंदोलनकारी युवा बिहार के बक्सर, समस्तीपुर, सुपौल, लखीसराय और मुंगेर और उत्तर प्रदेश के बलिया, बनारस, चंदौली में हंगामा कर रहे हैं. कई जगहों पर प्रदर्शनाकिरयों ने ट्रेनें फूंक दी हैं, जबकि कई जगह रेलवे स्टेशनों में तोड़फोड़ की है. कई जगह ये लोग रेल ट्रैक पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं. उपद्रवियों ने बिहार के समस्तीपुर में जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बों में आग लगा दी है. लखीसराय में भी आगजनी की खबर है.
ये भी पढ़ें: Video:मथुरा में प्रदशर्नकारियों और पुलिस के बीच फंसी जिंदगी, बच्चे को सीने से लगाकर जान बचाते दिखा शख्स
Video : 'अग्निपथ' प्रदर्शन के बीच जलती ट्रेन से कोचों को धक्का मारकर दूर ले गए पुलिसकर्मी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं