विज्ञापन
This Article is From Oct 30, 2022

गुजरात के मोरबी में पुल टूटने के बाद जान बचाने के लिए नदी में तैरते दिखे लोग, वीडियो वायरल

इस वीडियो में दिख रहा है कुछ लोग जो नदी में गिरने से बच गए थे वो खुद को बचाने के लिए पुल के बचे हुए हिस्से को पकड़कर ऊपर चढ़ने की भी कोशिश कर रहे हैं. 

मोरबी में टूटा पुल, 400 से ज्यादा लोग थे सवार
नई दिल्ली:

गुजरात के मोरबी में पुल टूटने से एक बड़ा हादसा हुआ है. इस हादसे से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पुल टूटने के बाद नदी मे गिरे लोग अपनी जान बचाने के लिए तैरते दिख रहे हैं. जबकि कई लोग टूटे हुए पुल के बचे हुए हिस्से को पकड़कर किसी तरह से जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं. इस वीडियो में दिख रहा है कुछ लोग जो नदी में गिरने से बच गए थे वो खुद को बचाने के लिए पुल के बचे हुए हिस्से को पकड़कर ऊपर चढ़ने की भी कोशिश कर रहे हैं. 

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में 91 लोगों की जान जा चुकी है. बताया जाता है कि जब पुल गिरा उस समय उस पर करीब 500 लोग सवार थे. मौके पर बचाव कार्य जोरों से चल रहा है. रिपोर्टों के मुताबिक मोरबी में आज सस्पेंशन ब्रिज गिर गया.  इस पुल को चार दिन पहले मरम्मत के बाद खोला गया था.

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी मोरबी के लिए रवाना हो गए हैं. पीएम मोदी आज गुजरात में थे. उन्होंने गुजरात के सीएम को फोन करके स्थिति का जायजा लेने को कहा है. एसडीआरएफ की टीमें, फायर ब्रिगेड, स्टीमर को राजकोट, कच्छ से तुरंत मोरबी पहुंचाया जा रहा है.

मोरबी केबल ब्रिज कई साल पहले बना एक ऐतिहासिक पुल था. मरम्मत और जीर्णोद्धार के बाद गुजराती नववर्ष के अवसर पर 26 अक्टूबर को इस पुल का उद्घाटन किया गया था. रिपोर्टों के मुताबिक, पुल के नवीनीकरण के लिए सरकारी टेंडर ओधवजी पटेल के स्वामित्व वाले ओरेवा ग्रुप को दिया गया था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और संबंधित अधिकारियों से मोरबी में हुई दुर्घटना के संबंध में बात की. उन्होंने बचाव अभियान के लिए तत्काल टीमों को लगाने की मांग की है. उन्होंने स्थिति की बारीकी से और लगातार निगरानी करने और प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद देने को कहा है.

लेखक के बारे में
img
समरजीत सिंह
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat Bridge Collapse, Gujarat Bridge, Morbi Bridge Collapse
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com