अपने चाचा शरद पवार (Sharad Pawar) से बगावत कर अजित पवार (Ajit Pawar) के खेमा बदलते ही महाराष्ट्र की सियासत में उथल-पुथल मचा है. शिवसेना की तर्ज पर शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) भी दो गुटों में बंट चुकी है. महाराष्ट्र की विपक्षी महाविकास अघाड़ी (MVA) में अब बस कांग्रेस ही रह गई है, जिसमें अब तक बगावत के सुर नहीं सुनाई दिए हैं. हालांकि, बीजेपी के सूत्रों का दावा है कि शिवसेना और एनसीपी के बाद अब कांग्रेस भी इसी दिशा में आगे बढ़ सकती है.
बीजेपी के सूत्रों ने दावा किया कि एनसीपी संकट के बाद कांग्रेस के दो प्रमुख नेता पार्टी के संपर्क में हैं और कथित डील को लेकर बातचीत कर रहे हैं. चर्चा कुछ समय से चल रही है और अब यह अंतिम चरण में है. इससे पहले मंगलवार को महाराष्ट्र के वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने दावा किया कि कांग्रेस और अन्य दलों के नेता ट्रांजिट में दिलचस्पी रखते हैं.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
क्या कांग्रेस नेता बीजेपी के संपर्क में?
क्या कांग्रेस नेता बीजेपी के संपर्क में हैं? इस सवाल के जवाब में सुधीर मुनगंटीवार ने समाचार एजेंसी ANI से कहा, "सिर्फ कांग्रेस ही नहीं, बल्कि ऐसे कई लोग हैं, जो अपनी पार्टियों से नाखुश हैं. क्योंकि उनके नेता स्वार्थी हैं. वे देश की प्रगति के रास्ते में रुकावट डालते हैं. वे प्रधानमंत्री मोदी को नहीं चाहते. उनका रवैया ठीक चीन और पाकिस्तान जैसा है."
नेता प्रतिपक्ष पद की कोशिश में कांग्रेस
इस बीच कांग्रेस शिवसेना और एनसीपी में टूट के बाद महाराष्ट्र के नेता प्रतिपक्ष पद की दावेदारी के लिए मंथन कर रही है. हालांकि, कांग्रेस के साथ शिवसेना-एनसीपी जैसी घटना होने की आशंकाओं और अटकलों से इनकार किया है.
कांग्रेस को अपने विधायकों की चिंता
हालांकि, अजित पवार के विद्रोह करने और शिवसेना-बीजेपी सरकार में शामिल होने के बाद से कांग्रेस अपने विधायकों की निगरानी कर रही है. राज्य कांग्रेस ने एनसीपी के विभाजन के बाद की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करने के लिए एक बैठक की. इस दौरान वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने कहा, "हमने आज एक बैठक की. हम मजबूत और एकजुट हैं. हम एमवीए में हैं."
पिछले साल एकनाथ शिंदे के शिवसेना से अलग होने और 39 विधायकों के साथ बाहर चले जाने के बाद एमवीए की संख्या घटने लगी थी. अजित पवार का दावा है कि उन्हें एनसीपी के 53 में से 43 विधायकों का समर्थन प्राप्त है. हालांकि, रविवार को उनके साथ सिर्फ 8 विधायकों ने मंत्री के तौर पर शपथ ली. 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा में कांग्रेस के पास 45 सीटें हैं. शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट के पास 17 विधायक हैं.
ये भी पढ़ें:-
बगावत के बाद चाचा-भतीजा एक्शन में: NCP पर दावे की लड़ाई, बैठकों का दौर जारी; 10 बड़ी बातें
महाराष्ट्र: पवार Vs पवार की जंग में किसका पलड़ा भारी? किसके पास हैं ज्यादा विधायक?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं