विज्ञापन
This Article is From Dec 04, 2022

मुंबई में महिला के साथ गैंगरेप के बाद आरोपियों ने की दरिंदगी : पुलिस 

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपियों ने महिला के साथ गैंगरेप करने के बाद उसके प्राइवेट पार्ट्स को भी सिगरेट से जलाया था. साथ ही महिला के सीने और बांह पर धारदार हथियार से हमला भी किया है.

मुंबई में महिला के साथ गैंगरेप के बाद आरोपियों ने की दरिंदगी : पुलिस 
मुंबई में महिला के साथ गैंगरेप
नई दिल्ली:

मुंबई से एक महिला के साथ गैंगरेप करने और बाद में दरिंदगी करने का एक मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार आरोपियों ने महिला पर धारदार हथियार से हमला भी किया है. घटना मुंबई के कुर्ला इलाके की है. पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.इस मामले की जांच से जुड़े एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना बीते बुधवार की है. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपियों ने महिला के साथ गैंगरेप करने के बाद उसके प्राइवेट पार्ट्स को भी सिगरेट से जलाया था. साथ ही महिला के सीने और बांह पर धारदार हथियार से हमला भी किया है.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक आरोपी ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया और बाद में महिला को धमकी दी कि अगर वो इस मामले को लेकर किसी को बताती है तो वो इस वीडियो को सार्वजनिक कर देंगे. 

महिला ने अपने साथ हुई इस घटना के बारे में पहले अपने एक पड़ोसी को बताया, जिसके बाद ही पड़ोसी ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी. अब इस मामले को लेकर कुर्ला पुलिस थाने में एक मामला दर्ज कर लिया गया है. साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Police, Gangrape In Mumbai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com