विज्ञापन

दिल्ली-यूपी में 3 दिन भारी बारिश, बिहार, झारखंड समेत 17 राज्यों में बरसात का IMD अलर्ट, जानें आज का मौसम

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग ने खासकर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार समेत कई राज्यों में लोगों को सावधानी बरतने को कहा है. क्यों कि इस दौरान पेड़ गिरने, निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है.

दिल्ली-यूपी में 3 दिन भारी बारिश, बिहार, झारखंड समेत 17 राज्यों में बरसात का IMD अलर्ट, जानें आज का मौसम
देशभर में कैसा है मौसम का हाल.
  • असम में बाढ़ से 95 लोगों की मौत हो चुकी है और कई इलाकों में भारी तबाही का मंजर है
  • देश के 17 राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है
  • उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार समेत कई राज्यों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है
नई दिल्ली:

असम, नगालैंड समेत देश के कुछ हिस्सों में इन दिनों बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है. असम में बाढ़ से 95 लोगों की मौत हो गई है. वहीं दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है. पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने देश के 17 राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. करीब 50 से 70 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है. खासकर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार समेत कई राज्यों में लोगों को सावधानी बरतने को कहा गया है. क्यों कि इस दौरान पेड़ गिरने, निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है. 6 और 8 अगस्त को पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी कुछ जगहों पर भारी बारिश का अनुमान है. वहीं 5-7 अगस्त को छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और 7 अगस्त को पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. अगले तीन दिनों तक केरल और कर्नाटक में भी भारी बारिश जारी रहेगी.

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर पिछले कई दिनों से लगातार जारी है. बुधवार को दिल्ली में करीब 2 घंटे तक तेज बारिश हुई, गुरुवार को भी बारिश का ये दौर जारी है. दिल्ली-नोएडा समेत पूरे एनसीआर में सुबह से ही बारिश हो रही है. दिल्ली वालों को सावन में बारिश से फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही. 5 से  8 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है. इस दौरान बादल छाये रहेंगे और हल्की बारिश भी हो सकती है. हालांकि मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है.

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

  • उत्तराखंड, कोंकण और गोवा के लिए मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है.
  • हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी है.
  •  हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, झारखंड,  असम, मेघालय, महाराष्ट्र, कर्नाटक, और लक्षद्वीप के लिए हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है. 

उत्तर प्रदेश में ऑरेंज और येलो अलर्ट

उत्तर प्रदेश में भी बारिश लगातार हो रही है. मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए भी यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया है. यूपी के 5 जिलों के लिए अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, 5-6 अगस्त को पूर्वी यूपी में कई जगहों पर भारी बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं पश्चिमी यूपी के 20 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी है. वहीं शुक्रवार के लिए छिटपुट बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है.

Latest and Breaking News on NDTV

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में बुधवार से मूसलाधार बारिश हो रही है. जिसकी वजह से कई जिलों में नदियां और बरसाती गधेरे उफान पर हैं. वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है. मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए भी राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. देहरादून समेत अन्य कई जिलों में'ऑरेंज अलर्ट' जारी है.

PTI फोटो.

PTI फोटो.

बिहार में 6 अगस्त का मौसम 

बिहार में भी बारिश का दौर लगातार जारी है. मौसम विभाग ने गुरुवार को राज्य के कई हिस्सों में बरसात की आशंका जताई है. आईएमडी के मुताबिक,  6 से 8 अगस्त के दौरान कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. आज पटना समेत रज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश का अलर्ट है. बंगाल की खाड़ी मसे नम पूर्वी हवाएं लगातार बिहार के आसपास से होकर गुजर रही हैं. ऊपरी वायुमंडल में चक्रवाती परिसंचरण बनने से बादल भी तेजी से बन रहे हैं. इसीलिए कुछ दिन तक बारिश का ये दौर जारी रहेगा. 

ये भी पढ़ें-कल का मौसम: दिल्ली, UP, बिहार समेत 17 राज्यों में भारी बारिश, उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi NCR Rain, Weather Update, Delhi Weather, Delhi Barish
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com