शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे (Aaditya Thackeray) ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत केस (Sushant Singh Rajput Case) में अपनी चुप्पी तोड़ी है. आदित्य ठाकरे ने इसे 'घटिया राजनीति' बताया है. उन्हें कहा कि इस पर काफी नीचे स्तर की राजनीति हो रही है, हालांकि वे धैर्य बनाए हुए हैं. उन्होंने कहा कि इस पर राजनीति ऐसे समय में हो रही है जब देश कोरोना से लड़ाई लड़ रहा है. महाराष्ट्र सरकार भी कोरोना से लड़ाई लड़ रही है, और कुछ चीजों में हमारी जीत को कुछ लोग इसे स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं. इसलिए उन्होंने मामले का राजनीतिकरण शुरू कर दिया.
हे तर गलिच्छ राजकारण pic.twitter.com/SvvBtU6qHC
— Aaditya Thackeray (@AUThackeray) August 4, 2020
मराठी में जारी किए गए बयान में आदित्य ठाकरे ने कहा, 'मेरा इस मामले से कोई लेना देना नहीं है. मेरे भी इस इंडस्ट्री के साथ बहुत से संपर्क हैं. लेकिन वो कोई अपराध नहीं है. सुशांत सिंह राजपूत की मौत शॉकिंग और दुखद है. मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है और महाराष्ट्र पुलिस पूरी दुनिया में मशहूर है.'
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
BJP नेता नारायण राणे का दावा- सुशांत सिंह राजपूत ने नहीं की खुदकुशी, उनकी हत्या की गई
उन्होंने कहा कि 'मैं बाला साहेब ठाकरे का पोता हूं और मैं यह कहना चाहता हूं कि मैं ऐसा कुछ भी नहीं करूंगा जिससे महाराष्ट्र, शिवसेना और ठाकरे परिवार की प्रतिष्ठा पर आंच आए.' उन्होंने कहा कि जो लोग आधारहीन आरोप लगा रहे हैं उन्हें यह पता होना चाहिए कि अगर उनके पास इस मामले से जुड़ी कोई भी जानकारी है तो पुलिस को दें और वह उसकी निश्चित ही जांच करेगी.
अंकिता लोखंडे ने शेयर की पोस्ट, लिखा- ना मुझे खरीदा जा सकता है और ना बेचा...
'मौत पर राजनीति' को मानवता पर धब्बा करार देते हुए 30 वर्षीय आदित्य ठाकरे ने 14 जून को अभिनेता की मौत से जुड़े मामले में 'किसी भी प्रकार के संबंध' होने का खंडन किया.
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ने कहा, 'यह गंदी राजनीति है, लेकिन मैंने खुद को शांत रखा हुआ है. महाराष्ट्र सरकार कोरोनोवायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है. कुछ लोग कुछ चीजों में हमारी जीत को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत मामले का राजनीतिकरण करना शुरू कर दिया है.
उन्होंने कहा कि, 'सुशांत सिंह की मौत के बाद मुझपर और ठाकरे परिवार पर निजी हमले किए गए. उन्होंने कहा, 'हमारे विरोधी हमारे अच्छे-अच्छे काम को पचा नहीं पा रहे हैं इसलिए वो ऐसा कर रहे हैं.'
VIDEO: सुशांत केस: क्या जांच कम राजनीति ज्यादा हो रही है?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं