विज्ञापन
This Article is From Apr 13, 2020

85 लाख गरीब परिवारों को अप्रैल के पहले हफ्ते में ही मिला उज्ज्वला सिलेंडर

85 लाख उज्जवला सिलेंडर के साथ 5,606 करोड़ रुपये की सब्सिडी हितग्राहियों के खाते में जमा

85 लाख गरीब परिवारों को अप्रैल के पहले हफ्ते में ही मिला उज्ज्वला सिलेंडर
प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली:

कोरोना संकट के बीच ग्रामीण और शहरी इलाकों में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर तबके के लोगों को बिना किसी अड़चन के घरेलू गैस सिलेंडर के साथ आर्थिक मदद भी मिलती रहे, इस मकसद से आर्थिक राहत पैकेज में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तीन सिलेंडर मुफ्त में दिए जाने की घोषणा की गई. यह उज्ज्वला स्कीम ग्राउंड ज़ीरो पर अपना असर दिखाने लगी है. अप्रैल के शुरुआती पहले हफ्ते में ही 85 लाख हितग्राहियों को उज्ज्वला के सिलेंडर मुफ्त में दिए जा चुके हैं. 

5,606 करोड़ रुपये सब्डिसी सीधे खाते में जमा किए 
12 अप्रैल 2020 तक तेल कंपनियों ने 7.15 करोड़ उज्ज्वला हितग्राहियों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए 5,606 करोड़ रुपये की एडवांस सब्सिडी भी जमा करा दी है. जिनमें 1.26 करोड़ सिलेंडर की बुकिंग भी हितग्राहियों द्वारा कराई जा चुकी है. ग्राउंड ज़ीरो पर एलपीजी सिलेंडर घर-घर पहुंचाने में जुटे कर्मचारियों ने इनमें 85 लाख सिलेंडर गरीब परिवारों के घर तक पहुंचा दिया है.

जानिए कितने हैं एलपीजी उपभोक्ता 
आपको बता दें कि देश में इस वक्त 27.87 करोड़ एलपीजी उपभोक्ता हैं. जिनमें उज्ज्वला सिलेंडर के हितग्राहियों की संख्या 8 करोड़ है. लॉकडाउन के दिन से ही हर दिन देश में 50-60 लाख गैस सिलेंडर की डिलीवरी (आपूर्ति) हर दिन की जा रही है.

700 नोडल अधिकारियों को पेट्रोलियम मंत्री ने किया था एक्टिव 
उल्लेखनीय है कि 1.7 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत उज्जवला के तीन सिलेंडर बीपीएल परिवारों को अप्रैल से जून 2020 तक दिए जाने की घोषणा की गई थी. इस राहत पैकेज के ऐलान के साथ ही पेट्रोलियम मंत्री ने खुद देशभर के 700 जिला नोडल अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए योजना को ग्राउंड जीरो पर सफल बनाने के लिए निर्देशित किया था.

मुश्किल हालातों में भी फर्ज निभाते कोरोना वॉरियर्स 
देश के दूरस्थ और नक्सल प्रभावित इलाकों से लेकर हर जगह कोरोना वॉरियर्स लोगों गरीब परिवारों के घरों तक समय पर गैस सिलेंडर की आपूर्ति कर रहे हैं. आईओसीएल, बीपीसीएल, एचपीसीएल जैसे सरकारी कंपनियों द्वारा हो रही गैस सिलेंडर की आपूर्ति के इस पूरे काम में जुटे डिलेवरी बॉय, गैस एजेंसी में तैनात गोडाउन कीपर, ड्राइवर आदि सभी कर्मचारियों के लिए सरकार ने 5 लाख रुपये के अनुग्रह राशि की भी घोषणा की है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ujjwala Cylinder, 85 Lakh Poor Families
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com