विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2025

तमिलनाडु के शिवगंगा में दो बसों की भीषण टक्कर में 11 लोगों की मौत, 60 गंभीर रूप से हुए घायल

पुलिस अधिकारी ने NDTV को बताया कि घटना के बाद कई यात्री दोनों बस में फंसे रह गए थे. उन्हें आनन-फानन में बस से बाहर निकाला गया है. ये हादसा जिन दो बसों के बीच हुआ है उनमें से एक तिरुप्पुर से कराईकुडी जा रही थी वहीं दूसरी बस कराईकुडी से डिंडीगुल जिले की ओर जा रही थी.

तमिलनाडु के शिवगंगा में दो बसों की भीषण टक्कर में 11 लोगों की मौत, 60 गंभीर रूप से हुए घायल
  • तमिलनाडु के शिवगंगा में दो बसों की आमने-सामने की टक्कर में 11 लोगों की मौत और 60 गंभीर घायल हुए हैं
  • मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए और कई यात्री बसों में फंसे होने के कारण बचाए गए हैं
  • टक्कर में शामिल बसों में से एक तिरुप्पुर से कराईकुडी जा रही थी, दूसरी कराईकुडी से डिंडीगुल की ओर थी
शिवगंगा:

तमिलनाडु के शिवगंगा में हुई दो बसों की आमने-सामने की टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई है. इस दुर्घटना में 60 यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की भी खबर है. बताया जा रहा है कि ये हादसा पिल्लैयारपट्टी से करीब पांच किलोमीटर दूर तिरुपत्तूर इलाके में हुआ है. घटनास्थल पर मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने एनडीटीवी को बताया कि इस दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हुई है. 60 यात्री घायल हो गए. मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. वहीं, घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिन लोगों की इस दुर्घटना में मौत हुई है उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. 

पुलिस अधिकारी ने NDTV को बताया कि घटना के बाद कई यात्री दोनों बस में फंसे रह गए थे. उन्हें आनन-फानन में बस से बाहर निकाला गया है. ये हादसा जिन दो बसों के बीच हुआ है उनमें से एक तिरुप्पुर से कराईकुडी जा रही थी वहीं दूसरी बस कराईकुडी से डिंडीगुल जिले की ओर जा रही थी. घटना के बाद का वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि दो बसों की आमने-सामने की टक्कर हुई है. इस टक्कर के बाद कई स्थानीय लोग भी मदद के लिए घटनास्थल पर पहुंचे हैं. साथ ही पुलिस और प्रशासन की दूसरी गाड़ियां भी मौके पर मौजूद हैं. 

आपको बता दें कि बीते एक सप्ताह के भीतर दक्षिणी तमिलनाडु में सरकारी और निजी बसों की आमने-सामने की यह दूसरी बड़ी टक्कर है. पिछले सप्ताह, तेनकासी जिले में दो निजी बसों के आपस में टकरा जाने से छह लोगों की मौत हो गई थी. जांच में पता चला था कि वो बादसा चालक की लापरवाही के कारण हुआ था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bus Accident In Tamilnadu, 8 Died In Bus Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com