बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पर फिर से हमला बोला है और दावा किया है कि उनकी नई सरकार के 14 मंत्रियों में से आठ पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. एक खबर शेयर करते हुए राजद नेता ने ट्वीट किया, "नीतीश कुमार के 14 में से 8 मंत्रियों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज है.. ख़बरदार अगर कोई नैतिकता, सुशासन और लोकलाज की बात करेगा.. बदलाव के जनादेश के विपरीत अनैतिक सरकार बनाते ही नीतीश जी ने रोजी-रोटी, नौकरी, समान काम-समान वेतन, कृषि ऋण माफ़ी, बिजली दर कम करना, पुरानी पेंशन लागू करना, संविदाकर्मियों की माँगों को पूर्ण करना और शिक्षा पर बजट का 22 फ़ीसदी खर्च करने जैसे सकारात्मक मुद्दों को छोड़ नकारात्मकता को गले लगा लिया है."
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
एक अन्य ट्वीट में तेजस्वी ने लिखा है, "माननीय मुख्यमंत्री नीतीश जी 19 लाख नौकरी, शिक्षकों के लिए समान काम-समान वेतन, कृषि ऋण माफ़ी, बिजली दर कम करना, पुरानी पेंशन लागू करना,संविदाकर्मी, शिक्षा पर बजट का 22 फ़ीसदी खर्च करने, उद्योग लगाने, Super Speciality अस्पताल बनाने जैसे जन सरोकारी मुद्दों पर विमर्श क्यों नहीं करते?"
माननीय मुख्यमंत्री नीतीश जी 19 लाख नौकरी, शिक्षकों के लिए समान काम-समान वेतन, कृषि ऋण माफ़ी, बिजली दर कम करना, पुरानी पेंशन लागू करना,संविदाकर्मी, शिक्षा पर बजट का 22 फ़ीसदी खर्च करने, उद्योग लगाने, Super Speciality अस्पताल बनाने जैसे जन सरोकारी मुद्दों पर विमर्श क्यों नहीं करते?
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) November 21, 2020
तेजस्वी ने मेवालाल चौधरी को लेकर भी कई ट्वीट किए थे और नीतीश सरकार पर भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया था. बाद में शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था. दरअसल एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और इलेक्शन वॉच की स्टडी में नीतीश कैबिनेट के 14 मंत्रियों में से आठ के खिलाफ आपराधिक मामले निकलकर आए हैं. वहीं छह के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं.
मेवालाल चौधरी के इस्तीफे पर तेजस्वी का तंज- 'नीतीश जी, एक इस्तीफा काफी नहीं, असली गुनाहगार आप हैं'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं