नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि इस साल अब तक तीन यात्रियों को "नो फ्लाई लिस्ट" में डाला गया है. जबकि बीते साल कुल 63 यात्रियों को इस सूची में डाला गया है. वहीं , मंत्रालय द्वारा राज्यसभा को उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार साल 2017 से कुल 143 लोगों को इस लिस्ट में डाला गया है.
उड्डयन नियामक डीजीसीए की नागरिक उड्डयन आवश्यकताएँ (सीएआर) के अनुसार अनियंत्रित/विघटनकारी यात्रियों से निपटने से संबंधित एयरलाइंस की आंतरिक समितियों द्वारा अनुशंसित सूची में इन यात्रियों को रखा गया था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सीएआर साल 2027 के सितंबर महीने में अस्तित्व में आया था. इसका गठन उपद्रवी/बाधाकारी यात्रियों से निपटने से संबंधित मुद्दे से निपटने के लिए किया गया था.
नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री वी के सिंह ने एक लिखित उत्तर में राज्यसभा को बताया, " आज की तारीख तक, 2017 से एयरलाइन की आंतरिक समिति की सिफारिशों के अनुसार, 143 यात्रियों को 'नो फ्लाई लिस्ट' में रखा गया है."
आंकड़ों के अनुसार, एयर इंडिया ने साल 2023 में तीन यात्रियों को सूची में डाला है. वहीं, साल 2022 में इंडिगो एयरलाइंस ने 43 यात्रियों को नो फ्लाई लिस्ट में जोड़ा था. जबकि विस्तारा ने 16 यात्रियों को. वहीं, स्पाइसजेट ने एक यात्री को.
आंकड़ों को देखें तो साल 2021 में कुल 45 लोगों को इंडिगो द्वारा, 19 को विस्तारा और 2 को एयरएशिया द्वारा सूची में रखा गया था. इंडिगो ने 2020 में 10 लोगों को सूची में रखा था और अब बंद हो चुकी जेट एयरवेज ने 2017 में एक यात्री को नो फ्लाई लिस्ट में रखा था.
यह भी पढ़ें -
-- भूकंप से दहले तुर्की में तलाश-राहत टीमें और राहत सामग्री भेजेगा भारत
-- SC ने कैदियों की समय पूर्व रिहाई को लेकर यूपी सरकार को दिया बड़ा आदेश
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं