महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 61,695 नये मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या बढ़कर 36,39,855 पर पहुंच गई जबकि इस महामारी से 349 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 59,153 हो गई है. राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी. कोविड-19 के एक दिन में सामने आये नये मामलों का अब तक का यह दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है. इससे पहले 11 अप्रैल को 63,294 मामले दर्ज किये गये थे. विभाग ने एक विज्ञप्ति में बताया कि दिन के दौरान 53,335 और लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई. अब तक राज्य में 29,59,056 लोग स्वस्थ हो चुके हैं.
महाराष्ट्र : 97 वर्षीय बुजुर्ग ने कोरोना को हराया, 15 दिन इलाज के बाद घर लौटे
विज्ञप्ति के अनुसार राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या अब 6,20,060 हैं. मुंबई में महामारी के 8,209 नये मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या 5,53,404 पर पहुंच गई तथा 50 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 12,197 हो गई. विभाग ने बताया कि महाराष्ट्र में 2,34,452 और नमूनों की जांच की गई. राज्य में अब तक 2,30,36,652 नमूनों की जांच की जा चुकी है. विभाग ने बताया कि राज्य में इस समय 35,87,478 लोग घरों में पृथक-वास में हैं जबकि 27,273 लोग संस्थागत पृथक-वास केन्द्रों में हैं. इसके अनुसार राज्य में इस समय कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 81.3 प्रतिशत है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Video: सिटी सेंटर : महाराष्ट्र में कोरोना की रोकथाम के लिए सख्त पाबंदियां
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं