विज्ञापन
This Article is From Sep 18, 2017

ओडिशा में स्वाइन फ्लू का कहर जारी, अब तक 52 लोगों की मौत

ओडिशा में स्वाइन फ्लू के कारण दो और लोगों की मौत होने के साथ अब तक 52 लोग बीमारी की भेंट चढ़ चुके हैं.

Also Read in
ओडिशा में स्वाइन फ्लू का कहर जारी, अब तक 52 लोगों की मौत
प्रतीकात्मक चित्र
भुवनेश्वर: ओडिशा में स्वाइन फ्लू के कारण दो और लोगों की मौत होने के साथ अब तक 52 लोग बीमारी की भेंट चढ़ चुके हैं. सरकारी सूत्रों ने कहा कि बीमारी से रविवार को कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में एक और व्यक्ति ने इस बीमारी के कारण दम तोड़ दिया.

यह भी पढ़ें : लखनऊ में स्वाइन फ्लू के 22 नए मरीजों की पहचान, डेंगू के 67 मामले सामने आए

VIDEO: जानें, स्वाइन फ्लू होने के तरीके और इससे बचाव के उपाय


राज्य में स्वाइन फ्लू से प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर 392 हो गई. यह संख्या 1,329 नमूनों की जांच के बाद सामने आई. राज्य सरकार पहले ही स्वाइन फ्लू मरीजों के लिए इलाज को लेकर सभी निजी एवं सरकारी अस्पतालों के लिए दिशानिर्देश जारी किए थे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Odisha, Swine Flu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com