विज्ञापन

हिंदू कुश हिमालय क्षेत्र में फट सकती हैं 407 ग्लेशियल झीलें, नेपाल से भी बड़ा खतरा

आज सिक्किम में 7 ऐसे Glacial Lakes हैं जो किसी बड़े भूकंप या क्लाउड बर्स्ट होने से टूट सकते हैं, और इसकी वजह से Glacier Lake Outburst Flood (GLOF) डिजास्टर का खतरा है.

हिंदू कुश हिमालय क्षेत्र में फट सकती हैं 407 ग्लेशियल झीलें, नेपाल से भी बड़ा खतरा
हिंदू कुश क्षेत्र में बड़ा खतरा
NDTV

संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय (United Nations University) की अगुवाई में हुई एक अंतर्राष्ट्रीय स्टडी में हिंदू कुश हिमालय क्षेत्र में 407 ऐसी ग्लेशियल झीलों की पहचान की गई है जिनके फटने का खतरा है.

संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय - इंस्टीट्यूट फॉर एनवायरनमेंट एंड ह्यूमन सिक्योरिटी (UNU-EHS) बॉन के ग्लेशियर वैज्ञानिक, दीपेश चपागाइन के नेतृत्व में हुई इस रिसर्च में Glacial Lake Outburst Floods (GLOF) के सबसे पुराने उपलब्ध रिकॉर्ड से लेकर साल 2024 तक की 493 GLOF घटनाओं का विश्लेषण किया गया है जिससे पूरे हिंदू कुश हिमालय क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन से जुड़े बढ़ते खतरों का पता चलता है.

इस अंतर्राष्ट्रीय रिसर्च में ये पाया गया कि 1950 के बाद से हिंदू कुश हिमालय क्षेत्र में GLOF डिज़ास्टर की घटनाओं की औसत संख्या प्रति दशक 7 से बढ़कर 38 हो गई है, यानि इनमें करीब पांच गुना के आसपास तक वृद्धि हुई है.  

"हिंदू कुश हिमालय क्षेत्र में ग्लेशियल झील के फटने से आने वाली बाढ़ (GLOF) का खतरा, उससे निपटने की रणनीतियां और अनुकूलन में कमियां" ("Glacial Lake Outburst Flood Risks, Response Strategies and Adaptation Gaps in the Hindu Kush Himalaya Region”) नाम की इस रिसर्च रिपोर्ट में आगाह किया गया है कि GLOF हिंदू कुश हिमालय (HKH) क्षेत्र के लिए एक बड़ा और बढ़ता हुआ खतरा है.

इस पूरे क्षेत्र में तापमान बढ़ने से ग्लेशियर तेजी से पीछे हट रहे हैं, जिससे ग्लेशियल झीलें बन रही हैं और उनका विस्तार हो रहा है. इसके साथ ही GLOF डिज़ास्टर की संभावना भी बढ़ती जा रही है.

इस अंतर्राष्ट्रीय स्टडी में प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार, 1835 और 2025 के बीच चीन में 199 GLOF घटनाएं रिकॉर्ड हुईं, इसके बाद पाकिस्तान (152), भारत (62) और नेपाल (58) का नंबर आता है. हालांकि, भारत में सबसे ज़्यादा 6,119 लोगों की मौत हुई, जबकि चीन में 625 और पाकिस्तान में 1,991 मौतें दर्ज की गईं.

डॉ. चपागाइन और उनके सहयोगी रेसेअर्चेर 'ग्लोबल माउंटेन सेफगार्ड रिसर्च प्रोग्राम' (GLOMOS) में हिंदू कुश हिमालय में ऐसी ही बाढ़ों का अध्ययन करते हैं. उनके मुताबिक, नेपाल-चीन सीमा पर आयी ये भयंकर तबाही उस समस्या का एक उदाहरण है जिसके बारे में जलवायु वैज्ञानिक सालों से चेतावनी देते आ रहे हैं. हिमालय की जमी हुई संरचना बदल रही है, जिनका अनुमान लगाना मुश्किल होता जा रहा है और जो कुछ मामलों में और भी ज़्यादा विनाशकारी होते जा रहे हैं. इसकी वजह से लाखों लोग ऐसे खतरों की चपेट में आ रहे हैं.  

UN News को दिए एक इंटरव्यू में डॉ. चपागाइन ने कहा, "इस हफ्ते बुधवार को नेपाल-चीन पर आये बड़े डिज़ास्टर ने एक बड़ी कमज़ोरी उजागर की है. नेपाल के अधिकारियों को बाढ़ के बारे में तब पता चला जब वह नेपाल सीमा के पास पहुँच रही थी. इसके बाद टेक्स्ट मैसेज, सोशल मीडिया, फ़ोन कॉल और अलार्म के ज़रिए निचले इलाकों में अलर्ट भेजे गए".

उनका तर्क है कि ख़तरे को कम करने की शुरुआत ऊंचे इलाकों से होती है: ग्लेशियरों और अस्थिर ढलानों की लगातार निगरानी, ​​सैटेलाइट से नज़र रखना, मौसम और नदी के गेज (मापने वाले यंत्र), और ऐसी अर्ली-वॉर्निंग सिस्टम जो लोगों को सुरक्षित जगह जाने के लिए काफ़ी समय दे सकें. हिन्दू कुश हिमालय क्षेत्र में नदियाँ और ग्लेशियर राष्ट्रीय सीमाओं को पार करते हैं, इसलिए चीन, नेपाल और निचले इलाकों में बसे देशों को ग्लेशियर के पिघलने से बढ़ते खतरे और उनकी स्थिति के बारे में सक्रियता से डेटा का आदान-प्रदान करना चाहिए.

वैसे चिंता तो भारत के पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम को लेकर भी है. Sikkim State Disaster Management Authority के वाइस चेयरमेन डॉक्टर विनोद शर्मा कहते हैं कि सिक्किम में 7 बेहद संवेदनशील Glacial Lakes हैं, जो बड़े भूकंप या क्लाउड बर्स्ट होने से टूट सकते हैं, और इसकी वजह से Glacier Lake Outburst Flood disaster का खतरा है.

आज सिक्किम में 7 ऐसे Glacial Lakes हैं जो किसी बड़े भूकंप या क्लाउड बर्स्ट होने से टूट सकते हैं, और इसकी वजह से Glacier Lake Outburst Flood (GLOF) डिजास्टर का खतरा है. असल में सिक्किम डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने सिक्किम में 85 Glacial Lakes को map किया है. हमने पाया है कि इन 85 Glacial Lakes में से 17 बेहद संवेदनशील हैं और उनका retreat हो रहा है

इनमें 7 ऐसे Glacial Lakes ऐसे हैं जो किसी बड़े भूकंप या क्लाउड बर्स्ट होने से टूट सकते हैं, और इसकी वजह से राज्य में Glacier Lake Outburst Flood (GLOF) डिजास्टर का खतरा है. ये खतरा बड़ा है और इस खतरे से निपटने के लिए SDMA ने तैयारी की है.

ये भी पढ़ें- नेपाल की त्रासदी तो एक शुरुआत है

United Nations University के नेतृत्व में जो रिसर्च हुया है उससे पहले IPCC की भी एक रिपोर्ट 2022 में आई थी जिसमें कहा गया कि हिंदू कुश क्षेत्र में Glacial Lake Outburst फ्लड डिजास्टर का खतरा है. पिछले कुछ दशक में ये खतरा 5 गुना बढ़ गया है.

हिंदू कुश क्षेत्र में 407 Glacial Lakes की पहचान की गई है जिनके टूटने का खतरा है. भूकंप की वजह से भूस्खलन होता है जिसकी वजह से Glacial Lake Outburst Flood डिजास्टर आता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nepal Flood, Sikkim
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com