- असम में जहरीली शराब पीने से 32 लोगों की मौत
- 50 से अधिक लोगों को अस्पताल में चल रहा इलाज
- सभी मृतक चाय बागान में काम करने वाले मजदूर थे
असम में गोलाघाट जिले के एक चाय बागान में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने के बाद 32 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने बताया कि ये लोग सलमीरा टी एस्टेट के श्रमिक हैं. गुरुवार रात शराब पीने के बाद वे बीमार पड़ गए थे. उन्होंने बताया कि बीमार लोगों को जोरहाट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है. जिले के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड : तेरहवीं में पिलाई गई कच्ची शराब, 16 की मौत; सात गंभीर
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
खुमतई से भाजपा विधायक मृणाल सैकिया ने बताया कि 100 से अधिक लोगों ने शराब पी थी और इसके एक ही विक्रेता से खरीदे जाने का संदेह है. बीमार पड़े लोगों का इलाज कर रहे एक चिकित्सक ने बताया कि देशी जहरीली शराब पीने की वजह से ये मौतें हुईं और अस्पताल लाए गए ज्यादातर लोगों की हालत गंभीर है. सैकिया ने बताया कि उन्होंने जिला प्रशासन से मामले की जांच करने और फौरन कार्रवाई करने का अनुरोध किया है. वहीं, कांग्रेस विधायक रूपज्योति कुर्मी ने आबकारी मंत्री परिमल शुक्लवैद्य के इस्तीफे की मांग की है और मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल से मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने का अनुरोध किया है.
यह भी पढ़ें: झारखंड के सिमडेगा जिले में जहरीली हड़िया (शराब) पीने से 6 लोगों की मौत, 8 गंभीर
राहुल गांधी ने शोक जताया
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने असम के गोलाघाट जिले में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से 32 लोगों की मौत पर दुख जताया है. राहुल ने फेसबुक पोस्ट में कहा, 'असम के गोलाघाट में हुए इस हादसे से मुझे बेहद दुःख हुआ है. पीड़ित परिवारों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. जिनका इलाज चल रहा है वो जल्द से जल्द स्वस्थ हो, मेरी ये कामना है.'
VIDEO: यूपी और उत्तराखंड में जहरीली शराब का कहर, परिवार हुए बर्बाद
(इनपुट: भाषा)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं