विज्ञापन
This Article is From Jan 04, 2016

बिहार में 300 दुर्लभ कछुओं के साथ 3 महिलाएं गिरफ्तार

Also Read in
बिहार में 300 दुर्लभ कछुओं के साथ 3 महिलाएं गिरफ्तार
प्रतीकात्मक फोटो
पटना: बिहार के रोहतास जिले में रविवार को 300 से अधिक कछुओं की तस्करी में लिप्त तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया। राजकीय रेलवे पुलिस के एक अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि हमने 300 से अधिक कछुए जब्त किए हैं और तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। ये महिलाएं सासाराम रेलवे स्टेशन पर एक रेलगाड़ी में दुर्लभ कछुओं की तस्करी में लिप्त एक गिरोह का हिस्सा थीं।

पुलिस ने बताया कि तीनों महिलाएं उत्तर प्रदेश की हैं। वे इलाहाबाद से कछुओं से भरी सात बोरियां लेकर आईं थीं और इसे पश्चिम बंगाल के आसनसोल में एक व्यक्ति को सौंपने जा रही थीं। इस दुर्लभ प्रजाति के कछुओं के बाहरी कवच पर अलग तरह के तारे के निशान होते हैं। भारत में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत कछुए की तस्करी प्रतिबंधित है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बिहार, कछुए, महिलाएं गिरफ्तार, Bihar, Turtles, Women Arrested
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com