मुंबई:
यमन से निकाले गए 334 भारतीय नागरिकों को लेकर भारतीय वायुसेना के दो विमान शुक्रवार देर रात मुंबई पहुंचे। हिंसा प्रभावित यमन से अब तक कुल 692 भारतीयों को भारत वापस लाया गया है।
एक रक्षा सूत्र ने बताया, ‘‘155 भारतीयों को लेकर भारतीय वायुसेना का विमान रात 11:30 बजे उतरा वहीं एक और विमान 10 मिनट बाद उतरा जिसमें 179 भारतीय सवार थे।’’ उन्होंने बताया कि अब तक यमन से चार विमान भारत आ चुके हैं।
वायुसेना के दो विमानों से गुरुवार को 358 भारतीयों को भारत लाया गया था। यमन में सउदी गठबंधन और शिया विद्रोहियों के बीच पिछले कुछ दिनों से भयावह संघर्ष चल रहा है।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
यमन, भारतीय वायुसेना, मुंबई, Air Force, Indians, Yemen, Mumbai