विज्ञापन

मुंबई में मानसून, झमाझम बारिश में भीगीं तमन्ना भाटिया, बोलीं- मैंने मजे-मजे में यह कर तो लिया

मुंबई की बारिश में भीगी तमन्ना भाटिया ने मानसून वीडियो शेयर किया, जिस पर राशा थडानी ने पूछा- 'मेरे बिना ऐसा क्यों किया'. 

मुंबई में मानसून, झमाझम बारिश में भीगीं तमन्ना भाटिया, बोलीं- मैंने मजे-मजे में यह कर तो लिया
तमन्ना भाटिया ने मुंबई की बारिश में भीगते हुए शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली:

मुंबई में मानसून आ गया है, जिसके चलते लोगों को गर्मी से राहत तो मिली है. लेकिन इस झमाझम बारिश का लुत्फ भी लोग उठाते हुए नजर आ रहे हैं. इसी बीच बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की बारिश वाली वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है. वह बारिश में भीगकर एंज्वॉय करती दिखीं, लेकिन उनके वीडियो को देखकर उनकी दोस्त अभिनेत्री राशा थडानी काफी निराश हो गईं. तमन्ना भाटिया ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर मुंबई की झमाझम बारिश का एक वीडियो शेयर किया. क्लिप में तमन्ना बारिश देखकर बेहद एक्साइटेड दिखीं, इसके बाद वो बारिश में भीगने लगीं और सुहावने मौसम का पूरा आनंद उठाया. 

बारिश का लुत्फ उठाती हुईं दिखीं तमन्ना भाटिया 

थोड़ी देर बाद उन्होंने कैमरे पर कहा, “अब मुझे ठंड लग रही है. मैंने मजे-मजे में यह कर तो लिया.” पोस्ट के कैप्शन में तमन्ना ने लिखा, “मुझे भी अभी ठंड लग रही है.” राशा थडानी ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए तमन्ना से पूछा, “आपने मेरे बिना ऐसा क्यों किया?” राशा का यह कमेंट अब फैंस के बीच खूब वायरल हो रहा है. दोनों अभिनेत्रियों के बीच लंबे समय से अच्छी दोस्ती मानी जाती है, जिस वजह से राशा का कमेंट और भी ज्यादा पसंद किया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें- कौन हैं श्रेया कालरा, जिन्होंने 42 के हर्षद चोपड़ा को कहा- कोई लड़की उसके जैसे लड़के से शादी करना नहीं चाहेगी

तमन्ना भाटिया की अपकमिंग फिल्में  

अब तमन्ना के आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें, तो वह जल्द ही बहुप्रतीक्षित ड्रामा "वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट" में पहली बार सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी. फिल्म के 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है. माना जा रहा है कि लोक कथाओं पर आधारित यह थ्रिलर फिल्म मध्य भारत के जंगलों की पृष्ठभूमि पर बनी है. दीपक मिश्रा और अरुणाभ कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म को बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड के डिवीजन बालाजी मोशन पिक्चर्स और द वायरल फीवर के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है. 

बायोपिक में निभाएंगी दूसरी पत्नी का किरदार

इसके अलावा, तमन्ना को सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ वी शांताराम की बायोपिक के लिए भी साइन किया गया है. वह इस बहुप्रतीक्षित बायोपिक में शांताराम की दूसरी पत्नी एक्ट्रेस जयश्री का किरदार निभाती नजर आएंगी. तमन्ना की आने वाली फिल्मों में हॉरर ड्रामा 'रागिनी 3' भी शामिल है, जिसमें आमिर खान के बेटे जुनैद खान लीड रोल में हैं. इसे एकता कपूर के बालाजी मोशन पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है.

ये भी पढ़ें- तलपति विजय के बेटे का वीडियो, बताया पापा के फैन ने बचपन में किया था 'किडनैप', जानें अब क्या कर रहे जेसन विजय

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tamannah Bhatia, Monsoon, Mumbai Rain, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com