नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के उप स्वरूप जेएन.1 के अबतक कुल 162 मामले आए हैं. इनमें भी केरल में सबसे अधिक 83 लोग इस उप स्वरूप से संक्रमित हैं, जबकि 34 मामलों के साथ गुजरात दूसरे स्थान पर है. इंडियन सार्स-सीओवी-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (आईएनसएसीओजी) द्वारा शुक्रवार को जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है.
आंकड़ों के मुताबिक, कई राज्यों ने पिछले कुछ हफ्तों में कोविड के मामलों में वृद्धि की जानकारी दी है और नौ राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों ने अब तक वायरस के उप स्वरूप जेएन.1 से संक्रमण की पुष्टि की है.
आईएनसएसीओजी के मुताबिक, कोरोना वायरस के उप स्वरूप जेएन.1 से संक्रमण के केरल में 83, गुजरात में 34, गोवा में 18, कर्नाटक में आठ, महाराष्ट्र में सात, राजस्थान में पांच, तमिलनाडु में चार, तेलंगाना में दो और दिल्ली में एक मामले की पुष्टि हो चुकी है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आईएनसएसीओजी के आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर में देश में 145 संक्रमितों के जेएन.1 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई, जबकि नवंबर में ऐसे 17 मामले सामने आए थे.
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने जेएन.1 को इसके तेजी से प्रसार को देखते हुए ‘ विशेष निगरानी' की श्रेणी में वर्गीकृत किया है, लेकिन कहा कि यह वैश्विक लोक स्वास्थ्य को ‘कम' जोखिम पैदा करता है.
केंद्र सरकार ने देश में कोविड के मामलों की संख्या में वृद्धि और जेएन.1 उप स्वरूप की उपस्थिति की पुष्टि होने के बीच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से निरंतर सतर्क रहने को कहा है.
ये भी पढ़ें :
* पाकिस्तान: आतंकी हाफिज सईद का बेटा लड़ेगा आम चुनाव, लश्कर में पिता के बाद माना जाता है 'नंबर-2'
* पाकिस्तान को सबसे अधिक संख्या में आतंकियों को पनाह देने की ‘अनूठी विशिष्टता' हासिल है: भारत
* पाकिस्तान के आतंकी हाफिज सईद का बहनोई अब्दुल मक्की ग्लोबल टेररिस्ट घोषित, चीन ने कही ये बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं