विज्ञापन

उत्तराखंड में 14 वर्षीय लड़की ने दिया बेटे को जन्म, नवजात शिशु के पिता के खिलाफ FIR दर्ज

अधिकारियों ने बताया कि पिथौरागढ़ के जिला अस्पताल में एक 14 वर्षीय लड़की ने बेटे को जन्म दिया, जिसके बाद नवजात शिशु के पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है

उत्तराखंड में 14 वर्षीय लड़की ने दिया बेटे को जन्म, नवजात शिशु के पिता के खिलाफ FIR दर्ज
  • पिथौरागढ़ के मुनस्यारी क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की ने जिला चिकित्सालय में नवजात शिशु को जन्म दिया.
  • किशोरी की उम्र अस्पताल में दस्तावेज जांच के दौरान उजागर हुई और गर्भावस्था का अल्ट्रासाउंड से पता चला.
  • नाबालिग का पारिवारिक माहौल अस्थिर था, दोनों माता-पिता ने दूसरा विवाह किया था, जिससे उसकी देखभाल प्रभावित हुई.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ ज़िले के मुनस्यारी क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़की ने सोमवार को जिला चिकित्सालय में नवजात शिशु को जन्म दिया. जानकारी के मुताबिक किशोरी की उम्र महज 14 वर्ष है. फिलहाल जच्चा‑बच्चा दोनों महिला अस्पताल में भर्ती हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मां और नवजात दोनों की हालत स्थिर और स्वस्थ है.

बताया गया है कि मुनस्यारी तहसील क्षेत्र के एक गांव से संबंधित यह किशोरी शनिवार 11 अप्रैल की शाम प्रसव पीड़ा के चलते पिथौरागढ़ महिला अस्पताल लाई गई थी. अस्पताल में भर्ती के दौरान जब दस्तावेजों की जांच की गई, तब उसकी उम्र 14 साल होने का खुलासा हुआ. इसके बाद डॉक्टरों ने एहतियातन अल्ट्रासाउंड जांच कराई, जिसमें सामने आया कि किशोरी आठ महीने की गर्भवती है. इसके बाद सोमवार 13 अप्रैल की शाम उसने बच्चे को जन्म दिया.

जानकारी के अनुसार, नाबालिग का पारिवारिक माहौल लंबे समय से अस्थिर रहा है. करीब चार साल पहले उसकी मां ने दूसरा विवाह कर लिया था, जबकि उसके पिता ने भी बाद में दूसरा विवाह कर लिया. ऐसे में किशोरी की देखरेख पर खास ध्यान नहीं दिया जा सका. इसी दौरान वह एक युवक के संपर्क में आई और भावनात्मक सहारे की तलाश में उसके साथ पुणे चली गई. गर्भवती होने के बाद युवक उसे उसके गृह क्षेत्र मुनस्यारी छोड़कर चला गया.

मामले की जानकारी मिलते ही बाल संरक्षण समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खाती जिला अस्पताल पहुंचे और पीड़िता का हाल‑चाल जाना. उन्होंने बताया कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और समिति पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है. वहीं जिला चिकित्सालय की सीएमएस भागीरथी गर्ब्याल ने बताया कि किशोरी और नवजात दोनों स्वस्थ हैं, परिजन उनके साथ मौजूद हैं और देखभाल कर रहे हैं.

इस मामले में पुलिस ने सख्ती बरतते हुए किशोरी के कथित पति के खिलाफ मुनस्यारी थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. सीओ जीबी जोशी ने बताया कि युवक धारचूला का रहने वाला है और फिलहाल पुणे में काम करता है. उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की एक टीम पुणे रवाना की गई है. साथ ही युवती और युवक से जुड़े सभी दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है, ताकि उम्र और अन्य तथ्यों की पूरी तरह पुष्टि की जा सके.

ये भी पढ़ें : लखनऊ: झोपड़ियों में लगी आग, कई किलोमीटर दूर से दिख रहा काला धुआं; फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां मौके पर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com