विज्ञापन

होर्मुज में फंसे 13 भारतीय जहाज, मिडिल ईस्‍ट युद्ध खत्‍म होने के संकेतों के बीच सरकार की बनी है नजर

शिपिंग मंत्रालय के डायरेक्‍टर ओपेश कुमार शर्मा ने कहा कि होर्मुज में भारतीय ध्वज वाले 13 जहाज फंसे हुए हैं. इनमें 3 बड़े ऑयल टैंकर हैं और एक बाद LPG टैंकर है. हालांकि इस क्षेत्र में सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं.

होर्मुज में फंसे 13 भारतीय जहाज, मिडिल ईस्‍ट युद्ध खत्‍म होने के संकेतों के बीच सरकार की बनी है नजर
शिपिंग मंत्रालय के मुताबिक, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय ध्वज वाले कार्गो जहाजों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है.
  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारतीय ध्वज वाले 13 जहाज फंसे हुए हैं, जिनमें तीन बड़े ऑयल टैंकर शामिल हैं
  • सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं और पिछले चौबीस घंटे में जहाजों से जुड़ी कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई है
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज अपनी रिफाइनरी की कुछ यूनिटों को तीन से चार सप्ताह के लिए मेंटेनेंस के तहत बंद करेगी.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

ईरान युद्ध रोकने की कवायद तेज हो रही है. हालांकि पिछले 68 दिनों से जारी तनाव के खत्म होने की संभावना  बढ़ रही है. अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' को खत्म करने के ऐलान किया है. इसे लेकर पूछे जाने पर शिपिंग मंत्रालय के डायरेक्‍टर ओपेश कुमार शर्मा ने बुधवार को कहा कि हम पश्चिम एशिया में उभरते हालात पर विदेश मंत्रालय के साथ लगातार नजर बनाए हुए हैं. हम स्थिति की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. हम इस क्षेत्र में भारतीय दूतावासों से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं.

शिपिंग मंत्रालय के मुताबिक, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय ध्वज वाले कार्गो जहाजों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है.

ये भी पढ़ें: हमारी शर्तों को मानो नहीं तो फिर शुरू करेंगे बमबारी... होर्मुज खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप की एक और चेतावनी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे 13 भारतीय जहाज 

ओपेश कुमार शर्मा ने बुधवार को कहा, "आज तक, 11 कार्गो जहाज भारत के लिए गुड्स लेकर होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर चुके हैं. एलपीजी टैंकर सर्व शक्ति 8 मई को मंगलौर पहुंचेगा. इस समय होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय ध्वज वाले 13 जहाज फंसे हुए हैं और शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के स्वामित्व वाला एक भारतीय जहाज एलएनजीसी दिशा भी फंसा हुआ है".

इनमें 3 बड़े ऑयल टैंकर हैं और एक बाद LPG टैंकर है. हालांकि इस क्षेत्र में सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं और पिछले 24 घंटों में भारतीय ध्वज वाले जहाजों से जुड़ी कोई घटना सामने नहीं आई है. 

ये भी पढ़ें: ऐसा क्या हुआ कि ट्रंप ने होर्मुज में रोक दिया प्रोजेक्ट फ्रीडम? ईरान को लेकर करने लगे शांति की बात

रिफाइनरी यूनिट बंद कर रही रिलायंस इंडस्‍ट्रीज! 

उधर, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति के मद्देनजर पेट्रोलियम उत्पादों और एलपीजी की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने की जद्दोजहद में जुटा है.

इस बीच खबर है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज अपनी रिफाइनरी की कुछ यूनिट रूटीन मेंटिनेंस के लिए 3-4 हफ्तों के लिए बंद करने की तैयारी कर रही है. 

पश्चिम एशिया के हालात पर इंटर-मिनस्टरीयल ब्रीफिंग में रिलायंस इंडस्ट्रीज के रिफाइनरी यूनिट के शटडाऊन से जुड़ी खबरों पर पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा, "शटडाउन और टर्नअराउंड किसी भी रिफाइनरी यूनिट की ऑपरेशंस का एक नार्मल हिस्सा होता है. पेट्रोलियम मंत्रालय किसी भी रिफाइनरी यूनिट की शटडाउन के मामलों में ये सुनिश्चित करता है कि वो इस तरह प्लान किया जाए, जिससे सभी यूनिट्स का शटडाउन एक साथ न हो, जिससे घरेलू बाजार में पेट्रोलियम पदार्थों की सप्लाई प्रभावित न हो. हम अभी भी यही सुनिश्चित कर रहे हैं". 

पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक, फिलहाल नायरा रिफाइनरी बंद है और इस महीने के मध्य तक या उससे पहले यह फिर से चालू हो जाएगी. उसके बाद, रिलायंस रिफाइनरी का शटडाउन शुरू होगा. आमतौर पर किसी भी रिफाइनरी के शटडाउन को पूरा होने में करीब 4 सप्ताह लगते हैं. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com