विज्ञापन
This Article is From Jun 04, 2022

मध्य प्रदेश में तीन सड़क हादसों में 12 लोगों की मौत, 39 घायल

चिचोली पुलिस थाने की प्रभारी तरन्नुम खान ने बताया कि बैतूल जिले के चिचोली थाना क्षेत्र में केसिया-कान्हेगांव मार्ग पर शुक्रवार देर रात करीब 12.30 बजे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कम से कम 23 लोग घायल हो गए, जिनमें से 12 की हालत गंभीर है.

मध्य प्रदेश में तीन सड़क हादसों में 12 लोगों की मौत, 39 घायल
सभी घायलों को चिचोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. (प्रतीकात्मक)
खंडवा/सिंगरौली/बैतूल:

मध्य प्रदेश के बैतूल, खंडवा और सिंगरौली जिलों में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में तीन बच्चों सहित 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 39 अन्य घायल हो गए, जिनमें से 18 की हालत गंभीर है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. चिचोली पुलिस थाने की प्रभारी तरन्नुम खान ने बताया कि बैतूल जिले के चिचोली थाना क्षेत्र में केसिया-कान्हेगांव मार्ग पर शुक्रवार देर रात करीब 12.30 बजे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कम से कम 23 लोग घायल हो गए, जिनमें से 12 की हालत गंभीर है.

उन्होंने बताया कि कि हादसे के बाद सभी घायलों को चिचोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल 12 लोगों को बैतूल जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. खान के मुताबिक, बोंदरी गांव के ग्रामीण शादी के बाद दुल्हन को लेने के लिए इमलीढाना गए थे और लौटते समय चिचोली से करीब 10 किलोमीटर दूर उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सम्मु उइके (70), ओझु अहाके (60), शिवदयाल मर्सकोले (50), मलिया काकोडिया (50) और सुगंधी (55) के रूप में की गई है. ये सभी बोंदरी गांव के निवासी थे.

वहीं, हरसूद के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) रविंद्र वास्कले ने बताया कि एक अन्य हादसे में खंडवा जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर खंडवा-बैतूल राजमार्ग पर खिरकिया-खालवा के बीच धनोरा गांव में शुक्रवार रात 35 लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, जिससे उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि मृतकों में तीन महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं, जिनकी पहचान सुंदरबाई, गुनई बाई, शिलू बाई, सरमार सिंह व निखिल के रूप में की गई है.

ये भी पढ़ें: Sidhu Moose Wala के परिजनों से आज चंडीगढ़ में मुलाकात करेंगे गृहमंत्री अमित शाह

वास्कले के मुताबिक, इस हादसे में 15 लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें से छह की हालत गंभीर है और उनका इलाज खंडवा जिला अस्पताल में चल रहा है. वहीं, बाकी घायलों को खिरकिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. वास्कले के अनुसार, हादसे के समय ये लोग हरदा में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने गांव मेढ़ापानी लौट रहे थे. वहीं, माडा पुलिस थाने के प्रभारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि सिंगरौली जिला मुख्यालय से तकरीबन 50 किलोमीटर दूर अमराहवा गांव में शुक्रवार शाम एक तेज रफ्तार डंपर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार पुलेश्वर वैश्य और उसके पांच वर्षीय भांजे की मौके पर ही मौत हो गई.

VIDEO: कश्‍मीर के शोपियां में प्रवासी मजदूरों पर आतंकियों ने ग्रेनेडे से किया हमला, दो घायल

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Road Accident, Madhya Pradesh Road Accident, 12 Killed In Road Accidents In Mp, 39 Injured In Mp Road Accidents
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com