विज्ञापन
This Article is From Oct 21, 2015

यॉट चैपिंयनशिप : मुंबई के समंदर में रंग बिखेर रहीं पाल नौकाएं

यॉट चैपिंयनशिप : मुंबई के समंदर में रंग बिखेर रहीं पाल नौकाएं
नई दिल्ली: मुंबई में नौसेना की ओर से यॉट (पाल नौका) चैपिंयनशिप का आयोजन किया जा रहा है। मुंबई के समंदर में याटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया की सीनियर नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है।


रंग बिरंगे यॉट से समंदर की छटा देखते ही बन रही है। इस चैंपियनशिप की मेजबानी नौसेना की वॉटर मेनशिप ट्रेनिंग सेंटर ने किया है। इसमें करीब 125 प्रतियोगी हिस्सा ले रहे हैं।

स्पर्धा की शुरुआत 19 अक्टूबर को हुई है। इसका समापन 23 अक्टूबर को नौसेना प्रमुख एडमिरल रोबिन धवन करेंगे। इस प्रतियोगिता से राष्ट्रीय टीम को तैयार करने में मदद मिलती है। यह टीम अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेती है।

इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे कुछ प्रतियोगी रियो में होने वाले 2016 ओलिपिंक में क्वालिफाई करने की कोशिश में लगे हैं। यूथ नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन चेन्नई में 25 से 29 नवंबर के बीच होगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
यॉच चैंपियनशिप, मुंबई, याचिंग एसोसिएशऩ ऑफ इंडिया, सीनियर नेशनल चैंपियनशिप, Yatch Championship, Mumbai, Yatching Association Of India, Senior National Championship