विज्ञापन
This Article is From Dec 10, 2018

पूर्व भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा बोले- ममता बनर्जी में हैं एक बेहतर प्रधानमंत्री बनने के ‘सभी गुण’

उन्होंने उम्मीद जताई कि पश्चिम बंगाल और टीएमसी 2019 के आम चुनावों में मोदी को पराजित करने में एक अहम भूमिका निभाएंगे.

Also Read in
पूर्व भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा बोले- ममता बनर्जी में हैं एक बेहतर प्रधानमंत्री बनने के ‘सभी गुण’
पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा.
  • 'ममता में बेहतर पीएम बनने के सभी गुण'
  • '2019 में TMC निभाएगी अहम भूमिका'
  • 'मोदी सरकार ने नष्ट किए देश के कई संस्थान'
कोलकाता: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व नेता यशवंत सिन्हा ने रविवार कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख ममता बनर्जी में एक बेहतर प्रधानमंत्री बनने के ‘सभी गुण' मौजूद है.    उन्होंने उम्मीद जताई कि पश्चिम बंगाल और टीएमसी 2019 के आम चुनावों में मोदी को पराजित करने में एक अहम भूमिका निभाएंगे. 

इसके साथ ही सिन्हा ने नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने केन्द्रीय मंत्रिमंडल समेत देश के विभिन्न संस्थानों को नष्ट कर दिया है. बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस द्वारा आयोजित एक टॉक शो ‘आइडिया ऑफ बंगाल' में सिन्हा ने आरोप लगाया कि प्रमुख विधेयकों को पारित किए जाने के दौरान प्रधानमंत्री राज्यसभा को ‘कमजोर' किए जाने का प्रयास कर रहे है. पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने आरोप लगाया, ‘मोदी सरकार ने देश के विभिन्न संस्थानों को नष्ट कर दिया है. इसकी सबसे बड़ी मार केन्द्रीय मंत्रिमंडल पर पड़ी है.'

यशवंत सिन्हा का दावा- बगैर मंत्रिमंडल को सूचना दिए मोदी सरकार ले रही फैसले

अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में वित्त और विदेश मंत्रालयों का कामकाज संभालने वाले सिन्हा ने कहा, ‘मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि मंत्रिमंडल को सूचित किये बगैर महत्वपूर्ण निर्णय लिये जा रहे हैं.' सिन्हा ने कहा कि दूसरी सबसे बड़ी मार संसद पर पड़ी है क्योंकि मोदी सरकार ने कई महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित कराने के दौरान राज्यसभा को ‘कमजोर करने का प्रयास' किया है. भाजपा का संसद के ऊपरी सदन में बहुमत नहीं हैं.

(इनपुट-भाषा)

BJP को 2019 में रोकने के लिए विपक्षी दल आज होंगे एकजुट, 'महागठबंधन' सहित कई मुद्दों पर होगी चर्चा, 10 बातें...


हमलोग: पीएम मोदी पर क्‍यों हमलावर हैं यशवंत सिन्‍हा?  
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mamata Banerjee, Yashwant Sinha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com