विज्ञापन
This Article is From May 18, 2020

हिरासत में लेने के बाद रिहा किए गए यशवंत सिन्हा, लॉकडाउन के दौरान राजघाट पर दे रहे थे धरना

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) समेत अन्य लोगों को हिरासत में लेने के बाद रिहा कर दिया गया है.

हिरासत में लेने के बाद रिहा किए गए यशवंत सिन्हा, लॉकडाउन के दौरान राजघाट पर दे रहे थे धरना
पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा.
नई दिल्ली:

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) समेत अन्य लोगों को हिरासत में लेने के बाद रिहा कर दिया गया है. पूर्व बीजेपी (BJP) नेता यशवंत सिन्हा प्रवासी श्रमिकों को घर पहुंचाने में मदद के लिए सशस्त्र बलों को तैनात करने की मांग को लेकर आज ही राजघाट पर धरने पर बैठे थे, जिसके बाद उन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया था. यशवंत सिन्हा ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी. यशवंत सिन्हा के साथ-साथ दिल्ली पुलिस ने आप सांसद संजय सिंह और प्रवासी मजदूरों की स्थिति को लेकर उनके साथ राजघाट पर धरने पर बैठे अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया था. दिल्ली पुलिस अब यशवंत सिन्हा पर लॉकडाउन तोड़ने का केस दर्ज कर सकती है.



पूर्व भाजपा नेता और नरेंद्र मोदी सरकार के घोर आलोचक यशवंत सिन्हा ने इससे पहले कहा कि असैन्य प्राधिकार सड़कों पर पैदल चलने को बाध्य हुए प्रवासी मजदूरों की मदद करने में नाकाम रहे हैं, फिर चाहे केंद्र सरकार हो या राज्य सरकारें.

उन्होंने कहा, 'हमारी साधारण सी मांग है कि सशस्त्र बलों और अर्द्धसैनिक बलों को जिम्मेदारी दी जाए कि वे अपने पास मौजूद सभी संसाधनों का उपयोग करके इन प्रवासी श्रमिकों को सम्मान के साथ उनके घर पहुंचाएं.' सिन्हा ने कहा था कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वह धरने पर बैठे रहेंगे. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
कंगना को 'इमरजेंसी' पर अब भी राहत नहीं, बॉम्बे HC ने फैसला CBFC पर छोड़ा
हिरासत में लेने के बाद रिहा किए गए यशवंत सिन्हा, लॉकडाउन के दौरान राजघाट पर दे रहे थे धरना
जिद इधर भी, जिद उधर भी, जानिए बंगाल में ममता और हड़ताली डॉक्टरों के बीच कहां अटकी हुई है बात
Next Article
जिद इधर भी, जिद उधर भी, जानिए बंगाल में ममता और हड़ताली डॉक्टरों के बीच कहां अटकी हुई है बात
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com