विज्ञापन
This Article is From Sep 19, 2024

बिहार के नवादा में दलित बस्ती में दबंगों ने लगाई आग...21 घर जलकर खाक; जानिए पूरा मामला

Bihar Nawada Fire Incident: जमीन विवाद में बिहार के नवादा में दबंगों ने दलित बस्ती में आग लगाकर सारी सीमाएं पार कर दीं. गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई...जानिए क्या है पूरा मामला...

बिहार के नवादा में दलित बस्ती में दबंगों ने लगाई आग...21 घर जलकर खाक; जानिए पूरा मामला
नवादा पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है.

Bihar Bullies Burnt Dalit Colony:  बिहार के नवादा में बुधवार शाम करीब सात बजे पुलिस को सूचना मिली कि नरौरा के पास स्थित कृष्णा नगर दलित बस्ती में 40-50 घरों को आग लगा दी गई है. सूचना मिलते ही आला अधिकारियों तक में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में एसपी-डीएम तक मौके पर पहुंच गए. वहां पहुंचने पर लोगों ने बताया कि आग लगाने के साथ ही फायरिंग भी की गई थी. मौके की नजाकत को एक-एक कर सभी बातों की जांच की जाने लगी.

खोखा बरामद नहीं हुआ

Latest and Breaking News on NDTV

देर रात जांच के बाद अधिकारियों ने बताया कि कुल 21 परिवारों के घर में आग लगी है. अगर कोई और परिवार सामने आया तो यह संख्या और भी बढ़ सकती है. अभी तक की किसी की मौत की बात सामने नहीं आई है. वहीं फायरिंग की बात अब तक पक्की नहीं मानी जा रही. कारण यह है कि मौके से कोई खोखा बरामद नहीं हुआ है. हालांकि, सर्वे टीम अभी जांच कर रही है. बाद में पता चलेगा कि फायरिंग हुई थी या नहीं.

2-3 दिन फोर्स तैनात रहेगी 

Latest and Breaking News on NDTV

अधिकारियों ने आगे बताया कि तनाव को देखते ही गांव में अगले 2-3 दिन फोर्स तैनात रहेगी. साथ ही अगर कोई इस घटना के बारे में सूचना देना चाहे तो वो भी दे सकता है. तनाव की स्थिति को देखने के बाद ही फोर्स हटाई जाएगी. फिलहाल इस मामले में मुख्य आरोपी सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. अभी क्राइम टीम कई जगहों पर छापे मार रही है. कई और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है.

किस बात का है विवाद?

Latest and Breaking News on NDTV

डीएम ने बताया कि जिस जमीन पर दलित परिवारों का कब्जा है, उस जमीन पर विवाद है. इन दलित परिवारों का जमीन पर कब्जा को लेकर दूसरे पक्ष से विवाद चल रहा है. मामला प्रशासनिक अधिकारियों के पास चल रहा है. पीड़ित परिवारों का आरोप है कि बुधवार शाम अचानक दबंगों ने हमला कर दिया. मारपीट के साथ उनके घरों में आग लगा दिया गया. आरोप है कि फायरिंग भी की गई है. अंचल अधिकारी विकेश कुमार ने बताया कि अगलगी  की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड को भेजा गया है, जिस भूखंड पर विवाद हुआ है, उसके बारे में जांच की जा रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Bullies Burnt Dalit Colony, Bihar Nawada Fire Incident, Fire Incident In Dalit Colony Nawada, Fire Incident In Dalit Colony Bihar, Bihar Dalit Colony Burnt
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com