यह ख़बर 27 अगस्त, 2012 को प्रकाशित हुई थी

दिल्ली में ख़तरे के निशान के पास पहुंचा यमुना का जलस्तर

खास बातें

  • रविवार को हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से करीब 94 हज़ार क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिससे सोमवार की सुबह करीब सात बजे यमुना का जलस्तर 204 मीटर के आसपास पहुंच गया है।
नई दिल्ली:

दिल्ली में यमुना नदी में पानी का स्तर बढ़ गया है। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली और एनसीआर में रुक-रुक कर लगातार बारिश हो रही है। साथ ही हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है।

रविवार को बैराज से करीब 94 हज़ार क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिससे सोमवार की सुबह करीब सात बजे यमुना का जलस्तर 204 मीटर के आसपास पहुंच गया है। इससे पहले शुक्रवार को 18 हज़ार क्यूसेक और शनिवार को 47 हज़ार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

लगातार बढ़ते जलस्तर की वजह से दिल्ली के पुराने लोहे के पुल के आसपास के निचले इलाकों में पानी भरने का ख़तरा बन गया है। यमुना का ख़तरे का निशान 204.83 मीटर पर है।