विज्ञापन
This Article is From Jul 30, 2015

याकूब के परिवार ने आधी रात को जेल में जन्मदिन का केक भिजवाया था

Also Read in
याकूब के परिवार ने आधी रात को जेल में जन्मदिन का केक भिजवाया था
नागपुर जेल में बुधवार को याकूब मेमन के भाई सुलेमान (फोटो : एएफपी)
नागपुर: सुप्रीम कोर्ट ने जब मुंबई बम धमाके के आरोप याकूब मेमन को 30 जुलाई को फांसी देने की सज़ा सुनाई थी तब शायद उसे भी ये पता नहीं था कि आज ही के दिन इस शख़्स का जन्मदिन भी है।

याकूब मेमन का आज जन्मदिन है और अगर आज वह जीवित होता तो 53 साल का होता। याकूब के परिजनों ने रात 12 बजने के बाद नागपुर जेल में जन्मदिन का केक भिजवाया था।  

जैसे ही सुप्रीम कोर्ट में रात के 3 बजे इस अभूतपूर्व सुनवाई की तैयारी शुरू हुई, मेमन परिवार पूरी रात इस इंतज़ार में रहा कि सुप्रीम कोर्ट से कोई अच्छी ख़बर आ जाए और किसी तरह से उसकी फांसी रुक जाए।  

मेमन के वकील ने कोर्ट में दलील दी कि कल रात राष्ट्रपति द्वारा उसकी दया याचिका खारिज करने के बाद उसे 14 दिनों का समय दिया जाना चाहिए, जिसे तीन जजों की बेंच ने ये कहकर खारिज कर दिया कि पिछले साल रद्द की गई उसकी दया याचिका के बाद उसे पर्याप्त समय और मौके दिये गये थे।  

जैसे ही कोर्ट ने अपना आदेश सुनाया, नागपुर के सेंट्रल जेल के बाहर सुरक्षा सख़्त कर दी गई थी जहां आज सुबह याकूब मेमन को फांसी दी गई। याकूब के भाई सुलेमान और चचेरे भाई उस्मान शहर के ही एक होटल में ठहरे हुए थे।

मेमन की पत्नी और बेटी अपने घर माहिम में ही हैं। उनके घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
याकूब मेमन, याकूब मेमन का जन्मदिन, जन्मदिन का केक, याकूब मेमन को फांसी, Yakub Memon, Yakub Memon Birthday, Birthday Cake, Yakub Memom Executed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com