विज्ञापन
This Article is From Jul 21, 2012

मध्य प्रदेश के मंत्री की नसीहत, मर्यादा में रहें महिलाएं

मध्य प्रदेश के उद्योग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि दुर्भाग्य से देखा जा रहा है कि कुछ महिलाएं ऐसे कपड़े पहनती हैं, जिससे उत्तेजना पैदा हो जाती है। इस वजह से भी समाज में विकृति आती है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
इंदौर: गुवाहाटी में एक लड़की के साथ सरेआम सामूहिक छेड़खानी की सनसनीखेज घटना की पृष्ठभूमि में मध्य प्रदेश के उद्योग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने महिलाओं को भारतीय संस्कृति के मुताबिक मर्यादा में रहने की नसीहत दी है।

विजयवर्गीय ने संवाददाताओं से कहा, महिलाओं का फैशन, रहन-सहन और आचरण भारतीय संस्कृति के मुताबिक मर्यादित होना चाहिए।

महिलाओं को भड़काऊ कपड़ों से दूर रहने की सलाह देते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ने कहा कि महिलाओं को ऐसा फैशन अपनाना चाहिए, जिससे लोगों के मन में उनके प्रति श्रद्धा बढ़े। लेकिन दुर्भाग्य से देखा जा रहा है कि कुछ महिलाएं ऐसे कपड़े पहनती हैं, जिससे उत्तेजना पैदा हो जाती है। इस वजह से भी समाज में विकृति आती है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भड़काऊ कपड़े, महिलाओं को नसीहत, कैलाश विजयवर्गीय, फैशन, Kailash Vijayvargiya, Women Dress Sense, महिलाओं के कपड़े, भारतीय संस्कृति
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com