विज्ञापन
This Article is From Mar 10, 2012

फरीदाबाद में महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया

फरीदाबाद: फरीदाबाद जिले के रायपुरकलां गांव में आपसी रंजिश के कारण हथियारबंद लोगों ने एक महिला को निर्वस्त्र कर गांव के चौराहे पर घुमाया।

फरीदाबाद के डीसीपी राजकुमार ने बताया कि गांव के ईश्वर सिंह ने 11 मार्च को अपनी नाबालिग बेटी की शादी तय की थी लेकिन इस बारे में किसी ने अदालत में शिकायत कर दी। अदालत के निर्देश पर प्रशासन ने यह शादी रुकवा दी। उन्होंने बताया कि इसी रंजिश के कारण होली वाले दिन ईश्वर सिंह ने अपने पड़ोसी बलिहार सिंह के घर पर अपने दर्जनों हथियारबंद साथियों के साथ हमला कर दिया और बलिहार की मां के वस्त्र फाड़कर उसे निर्वस्त्र कर गांव के चौराहे पर घुमाया।

आरोप है कि हमलावरों ने महिला की बेटी के साथ भी छेड़छाड़ की।

पुलिस ने इस सिलसिले में भारतीय दंड संहिता की धाराओं 323, 427, 148, 149, 452, 356, 506 और 500 के तहत मामला
दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
फरीदाबाद, Faridabad, महिला, Woman, निर्वस्त्र