- महिला सांसदों और महिला पत्रकारों से की मुलाकात
- सामाजिक बदलाव में महिलाओं के योगदान को सराहा
- कहा, देश की उन्नति तभी संभव जब महिलाएं हर क्षेत्र में भागीदारी करें
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla) ने एक अनूठी पहल करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सांसदों और महिला पत्रकारों से मुलाकात की. संसद भवन परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि महिलाएं सामाजिक राजनीतिक और आर्थिक क्षेत्रों में उच्च पदों पर पर बहुत अच्छा कार्य कर रही हैं. महिलाओं ने सामाजिक परिवर्तन लाने में उत्कृष्ट और सकारात्मक योगदान किया है. उन्होंने कहा कि महिला पत्रकार लोकहित के मुद्दों को अधिक करुणा, दया और ममता के भाव के साथ उजागर करती हैं. इस अवसर पर केंद्रीय वित्त-कारपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण तथा केंद्रीय महिला एवं बाल विकास व वस्त्र मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी भी मौजूद थीं.
महिलाओं का अभिनंदन करते हुए ओम बिरला ने समाज में उनके योगदान की सराहना की. लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि महिलाएं राष्ट्रपति, प्रधान मंत्री लोकसभा अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए अग्रणी भूमिका निभाती रही हैं. उन्होंने कहा कि महिलाओं में योग्यता, धैर्य, आत्म विश्वास और दृढ़ इच्छाशक्ति है और इन गुणों के साथ वे पंचायत से लेकर संसद तक देश की सेवा कर रही हैं. महिला स्वतंत्रता सेनानियों और स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका का उल्लेख करते हुए बिरला ने कहा कि देश का विकास और उन्नति तभी संभव है जब महिलाएं राष्ट्र निर्माण के प्रत्येक क्षेत्र में भागीदारी करें. लोकसभा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि वर्तमान लोकसभा अर्थात 17वीं लोकसभा में महिला सांसदों की संख्या सबसे अधिक है. उन्होंने सभा में महिला सांसदों के कार्य तथा वाद-विवाद में उनकी अर्थपूर्ण भागीदारी की सराहना की.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं