पार्टी के प्रदेश महामंत्री सत्यदेव कटारे ने मंगलवार को भिंड में एक जनसभा के दौरान कहा कि महिलाओं के साथ छेड़खानी तभी होती है, जब वह मुस्करा कर टेड़ी नजर से किसी को देखती हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मध्य प्रदेश/ भिंड:
मध्य प्रदेश के एक कांग्रेसी नेता ने महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों के लिए महिलाओं को ही जिम्मेदार ठहराया है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री सत्यदेव कटारे ने मंगलवार को भिंड में एक जनसभा के दौरान कहा कि महिलाओं के साथ छेड़खानी तभी होती है, जब वह मुस्करा कर टेढ़ी नजर से किसी को देखती हैं।
नेता जी के इस बयान का कई संगठनों ने विरोध किया है, जिस समय नेता जी ने यह बेतुका बयान दिया उस समय पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कांति लाल भूरिया और नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भी वहीं मौजूद थे। सत्यदेव के बयान पर पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान अभी नहीं आया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
सत्यदेव कटारे, अजय सिंह, कांतिलाल भूरिया, मध्य प्रदेश कांग्रेस, Ajay Singh, Kantilal Bhuria, Madhya Pradesh Congress, Satyadev Katare