विज्ञापन

किसान हेल्पलाइन पर सीएम यादव ने लगाया फोन, नहीं मिल पाई फसल की जानकारी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसान बनकर किसान हेल्पलाइन पर फोन किया और गर्मी की तीसरी फसल को लेकर जानकारी मांगी. हेल्पलाइन से तुरंत जवाब न मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

किसान हेल्पलाइन पर सीएम यादव ने लगाया फोन, नहीं मिल पाई फसल की जानकारी

Mohan Yadav Farmer Helpline Call: मध्य प्रदेश की राजनीति में उस वक्त हलचल मच गई, जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुद किसान बनकर किसान हेल्पलाइन पर फोन लगा दिया. हालांकि सीएम द्वारा मांगी गई जानकारी उन्हें नहीं मिल पाई. गर्मी की तीसरी फसल को लेकर जानकारी लेने के लिए किए गए इस कॉल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने भी सवाल खड़े कर दिए हैं और किसान हेल्पलाइन की तैयारियों पर चर्चा शुरू हो गई है.

किसान हेल्पलाइन पर अचानक आया कॉल

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में शुरू की गई किसान हेल्पलाइन पर खुद फोन किया. कॉल रिसीव करने वाले कर्मचारी ने जब नाम पूछा तो मुख्यमंत्री ने अपना परिचय एक सामान्य किसान के रूप में दिया. इसके बाद उन्होंने सवाल किया कि गर्मी के मौसम में तीसरी फसल के रूप में कौन‑सी फसल लगाई जा सकती है.

हेल्पलाइन से नहीं मिल पाई तुरंत जानकारी

कॉल के दौरान हेल्पलाइन पर बैठे कर्मचारी ने जवाब दिया कि इस समय उनके पास इस सवाल से जुड़ी पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं है. उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि उनका नंबर सिस्टम में दर्ज हो गया है और जल्द ही वरिष्ठ अधिकारी उनसे संपर्क करेंगे.

एक दिन पहले हुआ था हेल्पलाइन का शुभारंभ

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक दिन पहले ही किसान हेल्पलाइन का औपचारिक शुभारंभ किया था. शुभारंभ के अगले ही दिन मुख्यमंत्री द्वारा खुद कॉल किए जाने को व्यवस्था की जांच के तौर पर देखा जा रहा है.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इस पूरे कॉल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग वीडियो को शेयर कर तरह‑तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग इसे सिस्टम की हकीकत से जोड़कर देख रहे हैं, तो कुछ इसे एक सामान्य तकनीकी कमी बता रहे हैं.

कांग्रेस ने उठाए सवाल

वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सरकार पर सवाल खड़े किए हैं. उनका कहना है कि जब मुख्यमंत्री को ही सही जानकारी नहीं मिल पा रही है, तो आम किसान की समस्या कैसे सुलझेगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mohan Yadav Farmer Helpline Call, CM Mohan Yadav Viral Video, MP Kisan Helpline Controversy, Congress Attacks MP Government,  Farmer Helpline Madhya Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com