विज्ञापन
This Article is From Jun 21, 2018

गुरुग्राम: मामूली कहासुनी के बाद दबंग लेडी ने ऑटोवाले को मारी गोली

गुड़गांव के भवानी एन्क्लेव इलाके में एक महिला ने दबंगई दिखाते हुए बुधवार सुबह एक ऑटो ड्राइवर के ऊपर फायरिंग कर दी, जिसमें ड्राइवर बाल-बाल बचा और गोली उसके कान को छूते हुए निकल गई.

गुरुग्राम: मामूली कहासुनी के बाद दबंग लेडी ने ऑटोवाले को मारी गोली
गुड़गांव के भवानी एन्क्लेव इलाके में एक महिला ने दबंगई दिखाते हुए बुधवार सुबह एक ऑटो ड्राइवर के ऊपर फायरिंग कर दी
नई दिल्ली: गुड़गांव के भवानी एन्क्लेव इलाके में एक महिला ने दबंगई दिखाते हुए बुधवार सुबह एक ऑटो ड्राइवर के ऊपर फायरिंग कर दी, जिसमें ड्राइवर बाल-बाल बचा और गोली उसके कान को छूते हुए निकल गई. किसी व्‍यक्ति ने इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है जो वायरल हो गया है. इसके बाद पुलिस ने महिला सपना व उसके पति यूनिश को गिरफ्तार कर लिया है. 

बीजेपी विधायक किशोर गुर्जर की कार पर फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी

बताया जा रहा है कि भवानी एन्क्लेव में ही रहने वाले ऑटो ड्राइवर सुनील से पार्किंग को लेकर महिला की कहासुनी हो गई थी. इसके बाद महिला कट्टा लेकर पहुंची और फायरिंग कर दी. दूसरी बार फायरिंग करने के लिए वह कट्टे में कारतूस डाल रही थी. इस बीच ऑटो चालक मौके से जान बचाकर भाग निकला. 

बिहार : शत्रुघ्न सिन्हा ने तूतीकोरिन की घटना को बताया शर्मनाक, पीएम मोदी पर साधा निशाना

भवानी एन्क्लेव इलाके में सुबह करीब दस बजे यह घटना हुई. एसीपी राजीव कुमार ने कहा, ‘ऑटो चालक सुनील ने सड़क पर अपना वाहन खड़ा किया था. सपना ने उसे सड़क से अपना वाहन हटाने के लिए कहा. इसके बाद सुनील ने सड़क के किनारे वाहन खड़ा कर लिया. इसके बाद दोनों के बीच बहस हो ने लगी.’ सुनील ने कहा, ‘सपना बहुत गुस्सा हो गई और उसने पिस्तौल निकाली और मेरे माथे पर लगा दी. जब उसने गोली चलाई तो मैं किसी तरह बच गया. गोली मेरे कान के पास से गुजर गई.’ उसने बताया कि महिला के पति ने भी उसे थप्पड़ मारा. एसीपी ने कहा,‘हमने महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है और जांच चल रही है. तीसरे आरोपी की तलाश जारी है.


VIDEO: दिल्ली के बुराड़ी इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 लोगों की मौत
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurugram, Woman Shoot, Auto Driver
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com