विज्ञापन
This Article is From Sep 04, 2017

ब्लू व्हेल के फेर में जान गंवाने जा रही थी महिला बैंक कर्मचारी, पुलिस ने पकड़ा

गया. पुलिस अधीक्षक एस के गौतम ने बताया कि महिला के दोस्त से व्हाट्स एप ग्रुप पर एक संदेश मिलने के बाद तड़के पुलिस ने उसे गांधी थिडल के निकट एक समुद्र तट पर एक सड़क से ढूंढ़ निकाला.

Also Read in
ब्लू व्हेल के फेर में जान गंवाने जा रही थी महिला बैंक कर्मचारी, पुलिस ने पकड़ा
ऑनलाइन गेम ब्लू व्हेल जानलेवा साबित हो रहा है.
प्रतीकात्मक तस्वीर
पुडुचेरी: ब्लू व्हेल चुनौती के अंतिम चरण को कथित तौर पर पूरा करने वाली 21 वर्षीय एक महिला को बचा लिया गया. पुलिस अधीक्षक एस के गौतम ने बताया कि महिला के दोस्त से व्हाट्स एप ग्रुप पर एक संदेश मिलने के बाद तड़के पुलिस ने उसे गांधी थिडल के निकट एक समुद्र तट पर एक सड़क से ढूंढ़ निकाला. संदेश में महिला के असामान्य व्यवहार करने और रात से घर नहीं लौटने की बात कही गयी थी. डीजीपी ने बताया कि इलाके के लोगों से संपर्क बनाए रखने के लिए सब इंस्पेक्टर कीर्ति ने व्हाटस एप ग्रुप बना रखा है. उन्होंने बताया कि बचायी गयी महिला एक बैंक कर्मचारी है.

पढ़ें:ब्लू व्हेल गेम से अपने बच्चों को इन तरीकों से रख सकते हैं दूर, जानें सेटिंग्स

'ब्‍लू व्‍हेल' गेम से मौत: गेम 'ब्‍लू व्‍हेल' की वजह से मध्यप्रदेश के दमोह में एक छात्र ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. छात्र का नाम सात्विक पांडे बताया जा रहा है. 11वीं में पढ़ने वाले सात्विक शनिवार रात घर से अकेला निकला और ट्रेन के सामने आकर खुदकुशी कर ली. मृतक के दोस्तों ने बताया उसने कुछ दिन पहले ही इस गेम को खेलना शुरू किया था. हमें 4-5 दिन पहले उसने बताया था. हम खुद सदमे में हैं, हमें पता नहीं उसने कहां से डाउनलोड किया. दूसरे दोस्त का कहना है कि वो बोल रहा था ये गेम खेलते हैं. उसका शव सुबह कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्रातंर्गत रेल की पटरियों पर मिला है.

VIDEO:ब्लू व्हेल गेम से इंजीनियरिंग स्टूडेंट को बचाया

कुछ दिनों पहले इंदौर में एक छात्र को उसके शिक्षक ने गेम के आखिरी पड़ाव पर आत्महत्या की कोशिश के कुछ ही पल पहले बचा लिया बाद में उसकी काउंसलिंग की गई. फिलहाल राज्य के कई स्कूलों में ब्लू व्हेल और अन्य खतरनाक खेलों के बारे में जागरूकता फैलाई जा रही है. माता-पिता को भी सलाह दी जा रही है कि अपने बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखें.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Blue Whale
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com