विज्ञापन
This Article is From Oct 17, 2015

दिल्ली में महिला जौहरी को गोली मारकर गहने लूटे

दिल्ली में महिला जौहरी को गोली मारकर गहने लूटे
प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में दो बाइक पर सवार चार हमलावारों ने एक महिला को उसकी जेवरात की दुकान पर गोली मार कर कुछ गहने और नकदी लूट ली। पुलिस ने कहा कि घटना सराय जुलेना में शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे हुई।

वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने कहा कि महिला ने जब शोर मचाया तो आरोपी डर गए और उसके पैर में गोली मार दी। जब स्थानीय वहां जमा होने लगे, तो वे अपनी एक बाइक छोड़कर भाग गए। पुलिसकर्मियों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस आरोपियों की शिनाख्त करने के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
जौहरी को गोली मारी, गहनों की लूट, दिल्ली, Jeweller Shot At, Ornaments Looted, Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com