यह ख़बर 21 अक्टूबर, 2014 को प्रकाशित हुई थी

महिला को अगवाकर 20 दिनों तक किया कथित दुराचार, आठ के खिलाफ मामला दर्ज

इंदौर:

पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ 32 वर्षीय आदिवासी महिला को अगवा कर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है।

मल्हारगंज पुलिस थाने के उपनिरीक्षक अजय सोनी ने मंगलवार को बताया कि पीड़िता की शिकायत पर रघू भील, नानसिंह, दीतिया और पांच अन्य के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 363 (अपहरण), धारा 376 (दुष्कर्म) और अन्य सम्बद्ध धाराओं में मामला दर्ज किया है।

उन्होंने बताया कि पीड़िता मूल रूप से नजदीकी जिले धार की रहने वाली है और वह काम करने यहां आई थी। वह 2 सितम्बर 2014 को मल्हारगंज इलाके के महावीरबाग से गुजर रही थी, तभी आरोपी उसे जीप में अगवा कर झाबुआ ले गए और करीब 20 दिन तक उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म करते रहे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सोनी ने बताया कि महिला बमुश्किल आरोपियों की कैद से मुक्त होकर अपने पति के घर धार पहुंची और फिर उसने धार के पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया। धार पुलिस ने कल यह मामला यहां मल्हारगंज थाने को सौंपा। पुलिस मामले में विस्तृत जांच कर रही है।