विज्ञापन
This Article is From Jun 14, 2018

राहुल गांधी होंगे PM उम्मीदवार ? तेजस्वी यादव ने दिया यह जवाब...

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने कहा कि विपक्षी पार्टियों में पीएम बनने के लिए बहुत सारे उम्मीदवार हैं.

राहुल गांधी होंगे PM उम्मीदवार ? तेजस्वी यादव ने दिया यह जवाब...
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ तेजस्वी यादव. (फाइल फोटो)
  • तेजस्वी ने कहा-पीएम के बहुत सारे कैपेबल उम्मीदवार
  • पीएम मोदी के फिटनेस चैलेंज पर साधा निशाना
  • राहुल के साथ मिलकर कर रहे लोकतंत्र और संविधान की रक्षा
नई दिल्ली: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने कहा कि विपक्षी पार्टियों में पीएम बनने के लिए बहुत सारे उम्मीदवार हैं. NDTV से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ मिलकर वह भारतीय जनता पार्टी और उसकी सरकार से लोकतंत्र और संविधान को बचाने का काम कर रहे हैं. जब उनसे पूछा गया कि क्या 2019 में राहुल गांधी पीएम पद के उम्मीदवार होंगे. तेजस्वी यादव ने कहा कि विपक्ष में पीएम के कई कैपेबल उम्मीदवार हैं.

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी से मिले तेजस्वी यादव, 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी

तेजस्वी यादव ने कहा कि आरएसएस और बीजेपी के लोग जब तक रहेंगे तब तक संविधान को खतरा रहेगा. उन्होंने कहा कि उनके केंद्रीय मंत्री बयान दे चुके हैं कि हम तो संविधान को बदलने आए हैं. आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी बार-बार कहते रहते हैं कि आरक्षण को खत्म कर देना चाहिए. जिस प्रकार से सेंट्रल एजेंसियों का इन लोगों ने दुरुपयोग किया है वह बहुत ही गलत है. तेजस्वी ने कहा कि सभी यूनिवर्सिटी में आरएसएस के 'एजेंट' चांसलर बने हुए हैं. ये पूरी तरह से देश पर खतरा है. इसलिए हम चाहते हैं कि हम राहुल गांधी के साथ मिलकर काम करें.

यह भी पढ़ें : इस मामले में लालू के बेटे तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी को कुछ ऐसे पछाड़ दिया

तेजस्वी से जब यह सवाल पूछा गया कि क्या राहुल गांधी पीएम के चेहरे के लिए मायावती, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी को मंजूर होंगे ? इस पर तेजस्वी ने कहा कि जब यूपीए-1 और यूपीए-2 बना तब भी मनमोहन सिंह का नाम पहले नहीं आया था. बाद में सबने मिलकर गठबंधन बनाया और 10 साल तक सरकार चली. तेजस्वी ने कहा कि अभी तक प्रधानमंत्री उम्मीदवार का दावा आधिकारिक रूप से किसी ने भी नहीं किया है, हालांकि राहुल गांधी ने यह कहा है कि अगर उनकी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनती है तब वह दावा पेश करेंगे.

उन्होंने कहा कि मेरे ख्याल से अगर कोई भी राजनीतिक पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनती है तब तो वह दावा करेगी ही करेगी. लेकिन अगर आप विपक्ष में देखें तो कई ऐसे बड़े चेहरे हैं, जो पीएम पद के लिए कैपेबल हैं, लेकिन अभी तक आधिकारिक रूप से किसी ने भी दावा पेश नहीं किया है. 

VIDEO : क्या कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 2019 में बन सकते हैं पीएम?


तेजस्वी ने कहा कि पीएम का उम्मीदवार अभी सेकेंडरी सवाल है. पहला सवाल यह है कि देश को बचाना है, संविधान को बचाना है. बीजेपी से लोग त्रस्त हो चुके हैं. मोदी जी ने जो प्रॉमिस किया था उसे पूरा नहीं किया है. मोदी जी फिटनेस की बात करते हैं, मैं उन्हें चैलेंज करता हूं कि उन्होंने 2 करोड़ युवाओं को हर साल रोजगार देने का दावा किया था, लेकिन वह इसका चैलेंज वह स्वीकार नहीं करते. वह ज्यादातर भाषण विदेशों में देते हैं, तो वह काम कब करते हैं. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tejashwi Yadav, Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com