सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के साथ मेरा कोई मतभेद नहीं है। मैं उसके अच्छे काम में उसके साथ हूं। उसके सही प्रत्याशियों का मैं समर्थन करूंगा।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के साथ मेरा कोई मतभेद नहीं है। मैं उसके अच्छे काम में उसके साथ हूं। उसके सही प्रत्याशियों का मैं समर्थन करूंगा। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल जब भी चुनाव लड़ेगा मैं उसका प्रचार करूंगा। वह समाजसेवा में लगा है। अगर वह कपिल सिब्बल के खिलाफ चुनाव लड़ेगा तो मैं प्रचार के जरूर आऊंगा। अन्ना ने कहा कि अपने नाम और फोटो के इस्तेमाल पर दिए अपने बयान पर वह आज भी कायम हैं।
अन्ना हजारे ने कहा कि दिल्ली में तमाम रिटायर्ड अधिकारियों को अपने आंदोलन से जोड़ने के लिए सोमवार को इंटरव्यू लिए। अन्ना ने बताया कि देश के तमाम रिटायर्ड आईएएस अधिकारी, पूर्व सैन्य अधिकारी व अन्य विभाग के पूर्व अधिकारियों ने हमसे संपर्क किया था। उनका कहना है कि यह सभी अधिकारी देश सेवा के लिए हमसे जुड़ना चाहते थे।
आज दिल्ली में ऐसे ही 70 पूर्व अधिकारियों से मुलाकात की गई। उन्होंने बताया कि अब आंदोलन के स्वयंसेवकों को सम्मिलित करने के बाद दो दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी। उनका कहना है कि इससे मनभेद और मतभेद होने की संभावना नहीं होगी। उनका कहना है कि अक्टूबर और नवंबर में वह देश का दौरा करेंगे और देश की जनता को जागरुक बनाने का प्रयास करेंगे।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Anna Hazare, Political Party, Election, 2014 Loksabha Election, अन्ना हजारे, राजनीतिक दल, चुनाव, 2014 लोकसभा चुनाव, Arvind Kejriwal, अरविंद केजरीवाल