विज्ञापन
This Article is From Sep 11, 2019

वरिष्ठ आरएसएस नेता ने पूछा- देश में मुसलमान 15-16 करोड़, फिर भी क्यों डरे हुए हैं?

दारा शिकोह पर आयोजित सेमिनार में आरएसएस के सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल ने कहा कि 50 हजार की संख्या वाले पारसियों ने तो कभी नहीं कहा कि वे भयभीत हैं

वरिष्ठ आरएसएस नेता ने पूछा- देश में मुसलमान 15-16 करोड़, फिर भी क्यों डरे हुए हैं?
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल (फाइल फोटो).
  • कहा- जिन्होंने 600 साल तक हुकूमत की, वे क्यों भयभीत हैं?
  • कृष्ण गोपाल ने कहा कि क्या समस्या है? उसे बताएं, बहस करें
  • कहा- दूध में शक्कर की तरह आप भी रह सकते हैं
नई दिल्ली:

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल ने आज पूछा कि मुसलमान क्यों भय में हैं, क्यों डरे हुए हैं? उन्होंने कहा कि मुसलमानों की संख्या 15-16 करोड़ होने पर भी वे क्यों डरे हुए हैं?  कृष्णगोपाल दारा शिकोह पर आयोजित एक सेमिनार में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि 40-45 लाख की संख्या वाले जैनियों ने तो कभी नहीं कहा कि वे डरे हुए हैं. 50 हजार की संख्या वाले पारसियों ने कभी नहीं कहा कि वे भयभीत हैं. 80-90 लाख बौद्धों ने कभी नहीं कहा कि वे डरे हुए है. 5000 की संख्या वाले यहूदी भी नहीं डरते. लेकिन जिन्होंने 600 साल तक हुकूमत की, वे क्यों भयभीत हैं?

कृष्ण गोपाल ने कहा कि क्या समस्या है? उसे बताएं, बहस करें. पारसी इतने कम हैं, जो दूध में शक्कर की तरह हैं. आप भी इसी तरह रह सकते हैं. यह बातें कृष्ण गोपाल ने भारत की समन्वयवादी परम्परा के नायक "दारा शिकोह" पर केंद्रित एक सेमिनार में कही. यह सेमिनार कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में एकेडमिक्स फॉर नेशन द्वारा आयोजित की गई थी.

इस मौके पर अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि दारा शिकोह  इतिहासकारों के असहिष्णुता के शिकार हुए. औरंगजेब, जो क्रूरता और आतंक का प्रतीक है, उसके नाम पर रोड तो थी, लेकिन दारा शिकोह के नाम पर अब रोड बनी है.

मुजफ्फरनगर में RSS कार्यकर्ता को मारी गोली, हालत गंभीर

VIDEO : आरएसएस अब सैनिक स्कूल शुरू करने की तैयारी में

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Why Muslims Scared, RSS
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com