विज्ञापन
This Article is From Aug 20, 2017

कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने पीएम नरेंद्र मोदी से अपनी मुलाकात पर दिया यह बयान

हुड्डा ने कहा, मोदी से मेरे अच्छे संबंध हैं, लेकिन वह अलग बात है और राजनीति अलग है.

कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने पीएम नरेंद्र मोदी से अपनी मुलाकात पर दिया यह बयान
भूपिंदर सिंह हुड्डा की फाइल तस्वीर
रोहतक: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा है कि दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी हालिया मुलाकात के राजनीतिक मायने नहीं निकालने चाहिए. हाल में संसद के मॉनसून सत्र के अंतिम दिन केंद्रीय कक्ष में प्रधानमंत्री के साथ संक्षिप्त मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर हुड्डा ने संवाददाताओं से कहा, 'यह एक शिष्टाचार भेंट थी और इस मुलाकात के कोई राजनीतिक मायने नहीं निकालने चाहिए. राजनीति में होने की वजह से हम कई लोगों से मिलते रहते हैं.'

यह भी पढ़ें: पार्टी की बैठक में हरियाणा कांग्रेस के नेताओं के बीच गर्मागर्म बहस

राज्य के दो बार मुख्यमंत्री रहे हुड्डा ने कहा, 'हम एक दूसरे को निजी तौर पर जानते हैं. जब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो दिल्ली में मुख्यमंत्रियों की आधिकारिक बैठकों के दौरान हम (राज्यों के वर्णमाला संबंधी सीट प्रबंधन के मुताबिक) अगल-बगल बैठा करते थे. मेरे अच्छे संबंध हैं, लेकिन वह अलग बात है और राजनीति अलग है.'

हुड्डा से जब पूछा गया कि कांग्रेस विधायक जय तीरथ दाहिया ने कथित तौर पर कहा है कि प्रधानमंत्री के साथ उनकी मुलाकात के सियासी मायने हैं, तो हुड्डा ने इस पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

VIDEO : भूपिंदर सिंह हुड्डा के खिलाफ मामला दर्ज कांग्रेस विधायक के बयान को उनकी 'निजी राय' बताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, 'जो जय तीरथ ने कहा उसके बारे में आपको उनसे पूछना चाहिए. मुझे जो कहना था मैंने कह दिया है.'

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhupinder Singh Hooda
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com