विज्ञापन
This Article is From Sep 22, 2019

पश्चिम बंगाल कांग्रेस प्रमुख ने जताई पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार की हत्या की आशंका, बताई यह वजह...

CBI की टीमें कोलकाता और उसके आसपास विभिन्न स्थानों पर कुमार की तलाश कर रही हैं, क्योंकि एजेंसी द्वारा पूछताछ के लिए कई बार समन भेजे जाने के बावजूद वह पेश नहीं हुए.

पश्चिम बंगाल कांग्रेस प्रमुख ने जताई पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार की हत्या की आशंका, बताई यह वजह...
पश्चिम बंगाल कांग्रेस का दावा
नई दिल्ली:

 पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष सोमेन मित्रा ने शनिवार को आशंका जताई कि कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार की हत्या कराई जा सकती है. उन्होंने कहा कि इसकी आशंका इसलिए भी क्योंकि राजीव कुमार को सारदा चिटफंड घोटाले में सभी प्रभावशाली लोगों के बारे में पता है. बता दें कि CBI की टीमें कोलकाता और उसके आसपास विभिन्न स्थानों पर कुमार की तलाश कर रही हैं, क्योंकि एजेंसी द्वारा पूछताछ के लिए कई बार समन भेजे जाने के बावजूद वह पेश नहीं हुए. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सीआईडी) कुमार पर आरोप है कि उन्होंने उन कुछ अहम सबूतों को दबा दिया जिनकी CBI को करोड़ों रूपये के पोंजी घोटाले मामले में अंतिम आरोपपत्र दायर करने के लिए जरूरत है.

CBI के सामने पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार, तलाश के लिए बनी स्पेशल टीम

मित्रा ने एक बयान में कहा कि यह बिल्कुल स्पष्ट है कि यदि राजीव कुमार को गिरफ्तार किया जाता है और वह बोलते हैं तो कई प्रभावशाली लोग मुश्किल में होंगे. चिटफंड घोटाले में तृणमूल कांग्रेस के कई शीर्ष नेताओं एवं मंत्रियों से सीबीआई पूछताछ कर चुकी है और कई को गिरफ्तार कर चुकी है. यही वजह है कि तृणमूल सरकार उन्हें बचाने की कोई कसर नहीं छोड़ रही है. उन्हें चुप करने की कोशिश हो सकती है. हमें आशंका है कि उनकी हत्या की जा सकती है.

सारदा घोटाले में पूछताछ के लिए CBI के दफ्तर नहीं पहुंचे पूर्व कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार

उन्होंने कहा कि राजीव कुमार ने तृणमूल सरकार द्वारा 2013 में चिटफंड घोटाले की जांच के लिए बनाये गये विशेष जांच दल की अगुवाई की थी. लेकिन जब 2014 में सीबीआई ने जांच अपने हाथ में ले ली तब आरोप लगे कि उन्होंने इस घोटाले में संलिप्त कुछ प्रभावशाली लोगों को मदद पहुंचाने के लिए इस मामले में अहम सबूतों को दबा दिया. तृणमूल कांग्रेस ने इस पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है. सारदा ग्रुप ऑफ कंपनीज ने निवेश पर अधिक रिटर्न का वादा कर लाखों लोगों को 2500 करोड़ रुपये का कथित रूप से चूना लगाया था.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajeev Kumar, Kolkata Police, Shardha Chit Fund Scam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com