- दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में घना कोहरा
- लोगों को गाड़ी चलाने में हो रही दिक्कत
- दिल्ली की वायु गुणवत्ता भी खराब हुई
दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में भूकंप के झटकों के बाद मौसम का मिजाज शनिवार को कुछ बदला-बदला सा रहा. शनिवार को दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में घना कोहरा देखने को मिला. घने कोहरे की वजह दृश्यता कम हो गई है और लोगों को सड़क पर चलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. कोहरे के कारण शनिवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी में गाड़ियां रेंगती हुई नजर आईं. साथ ही दिल्ली में वायु गुणवत्ता भी "काफी खराब" श्रेणी में रही.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली के गाजीपुर, मयूर विहार समेत दिल्ली-एनसीआर में कई हिस्सों में सुबह घना कोहरा देखा गया. वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान तथा अनुसंधान प्रणाली के मुताबिक, दिल्ली में एयर क्वालिटी 'बेहद खराब' श्रेणी में रही.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
#WATCH | Dense fog shrouds parts of Delhi-NCR; latest visuals from Ghazipur area in Delhi.
— ANI (@ANI) February 12, 2021
Delhi's air quality is in 'very poor' category, as per System of Air Quality & Weather Forecasting & Research. pic.twitter.com/zGs96uNtkg
मौसम विभाग (IMD) ने 13 से 15 फरवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कई हिस्सों में सुबह घने से बेहद घना कोहरा रहने का अनुमान जताया है. इन इलाकों में 16-17 फरवरी की सुबह भी घना कोहरा देखने को मिल सकता है. उत्तर पश्चिमी राजस्थान और पश्चिम बंगाल में अलग-अलग हिस्सों में भी 13 और 14 फरवरी को घना कोहरा देखने को मिल सकता है.
♦ Dense to Very Dense Fog in isolated/some pockets very likely over Punjab, Haryana, Chandigarh & Delhi and Uttar Pradesh in the morning hours of 13th, 14th & 15th February and Dense Fog in isolated pockets over the same area in the morning hours of 16th & 17th February, 2021. pic.twitter.com/g0eyjdSlN1
— India Meteorological Department (@Indiametdept) February 12, 2021
उत्तर भारत में शुक्रवार रात को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. भूकंप से दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाके थर्रा उठे. भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग अपने घरों से बाहर निकल पड़े. भूकंप का असर हरियाणा, राजस्थान, जम्मू कश्मीर में भी दिखा. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र ताजिकिस्तान था और रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 6.3 दर्ज की गई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं